Wednesday, September 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

सावधान : उत्तराखंड जल संस्थान के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, WhatsApp पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर लूटने की कोशिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

September 30, 2026
in Uncategorized
0
सावधान : उत्तराखंड जल संस्थान के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, WhatsApp पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर लूटने की कोशिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। अगर आपके WhatsApp पर भी उत्तराखंड जल संस्थान के नाम और लोगो के साथ पानी का कनेक्शन काटने का मैसेज आया है तो सावधान हो जाइए। यह ठगों का नया हथकंडा है। साइबर अपराधियों ने जल संस्थान के नाम पर फर्जी संदेश भेजकर लोगों से ठगी की कोशिश शुरू कर दी है।

Related posts

चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

September 30, 2026
बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

September 30, 2026

ठगों द्वारा भेजे जा रहे फर्जी मैसेज में लिखा होता है कि आपका बिल जमा नहीं हुआ है या आपकी कंज्यूमर आईडी अपडेट नहीं है, इसलिए आज रात आपका जल कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज में एक फर्जी उपभोक्ता पहचान संख्या और एक निजी मोबाइल नंबर दिया जाता है और उसी पर तुरंत संपर्क करने को कहा जाता है। डर की वजह से लोग जल्दबाजी में दिए गए नंबर पर कॉल कर बैठते हैं।

इसके बाद ठग बकाया बिल के भुगतान और केवाईसी अपडेट के नाम पर एक संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहते हैं। एक बार फाइल डाउनलोड होते ही आपके मोबाइल और बैंक खाते से जुड़ी पूरी जानकारी खतरे में पड़ जाती है।

विभाग ने क्या कहा

मामला सामने आने के बाद जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क न करें। अपनी निजी जानकारी, बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन, केवाईसी दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी तरह की जानकारी का सत्यापन केवल जल संस्थान के अधिकृत कार्यालय या अधिकारी से ही करें।

वहीं जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिशासी अभियंताओं को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने सभी विभागीय कर्मचारियों को व्यक्तिगत तौर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने और सभी कार्यालयों में जागरूकता संबंधी नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।

डराने वाले संदेशों से कैसे बचें

1. जल संस्थान की ओर से WhatsApp पर इस तरह का कोई भी मैसेज नहीं भेजा जा रहा है।
2. किसी भी अनजान नंबर से आए बिल भुगतान या कनेक्शन काटने वाले मैसेज पर भरोसा न करें।
3. विभाग कभी भी WhatsApp पर आपसे एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता।
4. अगर आपको ऐसा कोई संदेश मिलता है तो तुरंत नजदीकी जल संस्थान कार्यालय में संपर्क करें।

जल संस्थान ने साफ किया है कि साइबर ठगी या ठगी का कोई भी प्रयास होने पर तुरंत पुलिस या 1930 पर साइबर अपराध विभाग को सूचना दें।

Previous Post

चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुस्साहस : अधिवक्ता को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गला दबाकर थप्पड़ मारा

दुस्साहस : अधिवक्ता को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गला दबाकर थप्पड़ मारा

3 years ago
दुखद : नहीं रहे उत्तरकाशी पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवान्ठा का निधन

दुखद : नहीं रहे उत्तरकाशी पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवान्ठा का निधन

9 months ago

बड़ी खबर : सीम धामी ने जारी करी 18 राज्य मंत्रियों की दूसरी सूची, इन नेताओं को मिले दायित्व

1 year ago
देहरादून : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार 1 लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

देहरादून : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार 1 लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सावधान : उत्तराखंड जल संस्थान के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, WhatsApp पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर लूटने की कोशिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता
  • बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सावधान : उत्तराखंड जल संस्थान के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, WhatsApp पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर लूटने की कोशिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

सावधान : उत्तराखंड जल संस्थान के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, WhatsApp पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर लूटने की कोशिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

September 30, 2026
चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

September 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.