Wednesday, September 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

September 30, 2026
in Uncategorized
0
चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता
Share on FacebookShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग / उत्तरकाशी। उत्तराखंड के हाई हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम के कारण दो बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। केदारनाथ-वासुकीताल ट्रेक पर गया पांच सदस्यीय दल लापता हो गया है, जबकि कालिंदी पास और ओडिन कॉल क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी में फंसे 139 पर्वतारोहियों में से 67 को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Related posts

बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

September 30, 2026
बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

September 29, 2026

जानकारी के अनुसार वासुकीताल ट्रेक पर लापता दल में 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के अमित फर्स्वाण, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग के नवीन रावत, उत्तरकाशी में तैनात फॉरेस्टर प्रवेश चौहान, जग्गी बगवान निवासी विवेक और पशुपालन विभाग केदारनाथ में तैनात संजय सिंह रावत शामिल हैं। यह दल 25 सितंबर को केदारनाथ-वासुकीताल ट्रेक के लिए निकला था और ओडिन कॉल होते हुए गंगोत्री तक जाने वाला था। परिजनों से संपर्क टूटने के बाद जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस, वन्यजीव प्रभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं। कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर से चलाया जा रहा सर्च अभियान फिलहाल स्थगित करना पड़ा है।

वहीं उत्तरकाशी में कालिंदी पास, ओडिन कॉल, जोगिन वन, सतोपंथ और वासुकीताल में फंसे ट्रेकर्स के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान मंगलवार दोपहर तक पूरा हो गया। प्रशासन के अनुसार दो दिन में 67 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया है। इनमें ओडिन कॉल पास से 29, जोगिन वन से 8, सतोपंथ से 8, कालिंदी पास से 19 और वासुकीताल से 3 लोग शामिल हैं। सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

पहले दिन सोमवार को 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था, लेकिन मौसम खराब होने पर अभियान रोकना पड़ा था। मंगलवार सुबह मौसम साफ होते ही दोबारा अभियान शुरू किया गया। दूसरे दिन कालिंदी पास से 8, जोगिन वन से 8, सतोपंथ पीक बेस कैंप से 9 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर से हर्षिल लाया गया, जबकि वासुकीताल क्षेत्र से दो आर्मी पोर्टर्स को भी रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने बताया कि गत सप्ताह बारिश-बर्फबारी के कारण कुल 139 लोग अलग-अलग जगहों पर फंस गए थे, जिनमें से 67 को निकाल लिया गया है और शेष 72 ने मौसम साफ होने पर स्वयं वापस लौटने और अपना अभियान जारी रखने का फैसला लिया है।

Previous Post

बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:-कानूनगो ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर पार्षद पर लगाया मारपीट का आरोप

बड़ी खबर:-कानूनगो ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर पार्षद पर लगाया मारपीट का आरोप

3 years ago
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बयानों की सनसनी के बीच आरती गौड़ का चैलेंज

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बयानों की सनसनी के बीच आरती गौड़ का चैलेंज

9 months ago
ब्रेकिंग न्यूज : उपसचिव ने आदेश जारी करके वन विभाग में किए बंपर तबादले

ब्रेकिंग न्यूज : उपसचिव ने आदेश जारी करके वन विभाग में किए बंपर तबादले

3 years ago
फेरबदल : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी ताकत, निर्दलीय पार्षदों समेत कई लोग थामे भगवा दामन

फेरबदल : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ी ताकत, निर्दलीय पार्षदों समेत कई लोग थामे भगवा दामन

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता
  • बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव
  • बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

चिंता जनक : वासुकीताल में दो जवानों सहित पांच सदस्यीय दल अभी भी लापता

September 30, 2026
बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

बड़ी खबर : सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी, 2022 में चकराता से लड़ा था चुनाव

September 30, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.