Friday, September 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

लुटेरी दुल्हन। शादी की दूसरी रात ही दुल्हन ने कर दिया कांड, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर किया साफ

September 25, 2026
in Uncategorized
0
लुटेरी दुल्हन। शादी की दूसरी रात ही दुल्हन ने कर दिया कांड, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर किया साफ
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शादी के महज दो दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने गैंग के साथ घर से नकदी और सामान लेकर फरार होने लगी, लेकिन परिजनों की सतर्कता से पूरा गैंग पकड़ा गया।

Related posts

बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

September 25, 2026
बड़ी खबर एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज से दाखिला, नगर पंचायत चेयरमैन समेत पांच गिरफ्तार

बड़ी खबर एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज से दाखिला, नगर पंचायत चेयरमैन समेत पांच गिरफ्तार

September 25, 2026

पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को दौलतपुर निवासी प्रवेश पुरी ने तहरीर दी कि उसके भाई योगेश पुरी की शादी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश निवासी रुकमीना नाम की युवती से हुई थी। शादी के लिए दुल्हन पक्ष से चार लोग भी आए थे जिन्हें दुल्हन ने अपना रिश्तेदार बताया था। आरोप है कि शादी की दूसरी रात दुल्हन ने पति योगेश को चाय में नशीला पाउडर मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद गुरुवार तड़के दुल्हन अपने साथियों के साथ घर से नकदी और कीमती सामान समेटकर निकलने लगी।

इसी दौरान पीड़ित के भाई प्रवेश की नजर उस पर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और भाग रहे पांचों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय दुल्हन रुकमीना निवासी मिर्जापुर, अब्दुल बारी निवासी मिर्जापुर, रागिनी पाल निवासी शामली, पुनीत कुमार निवासी शामली और फतेह सिंह मीना निवासी भरतपुर राजस्थान शामिल हैं। उनके कब्जे से 70 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है जो शादी के इच्छुक युवकों को जाल में फंसाता है और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य पीड़ितों के बारे में जांच की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाह तय करने से पहले सामने वाले व्यक्ति और उसके परिवार का भली-भांति सत्यापन जरूर करें।

Previous Post

बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा :  केदारनाथ मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा ,5 लोगों की मौत

हादसा : केदारनाथ मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा ,5 लोगों की मौत

3 years ago
बड़ी खबर : दीपावली निपटते ही डेंगू का अटैक, कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित

बड़ी खबर : दीपावली निपटते ही डेंगू का अटैक, कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित

11 months ago
आरटीआई खुलासा :चौखुटिया अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों के आदेश पर राजनीति का खेल, लाखों रुपए में लग रही चिकित्सकों की बोली

आरटीआई खुलासा :चौखुटिया अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों के आदेश पर राजनीति का खेल, लाखों रुपए में लग रही चिकित्सकों की बोली

11 months ago
खुशखबरी :  दिवाली का तोहफा देने वाली है धामी सरकार, कर्मचारियों को ……..

खुशखबरी : दिवाली का तोहफा देने वाली है धामी सरकार, कर्मचारियों को ……..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • लुटेरी दुल्हन। शादी की दूसरी रात ही दुल्हन ने कर दिया कांड, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर किया साफ
  • बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग
  • बड़ी खबर एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज से दाखिला, नगर पंचायत चेयरमैन समेत पांच गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

लुटेरी दुल्हन। शादी की दूसरी रात ही दुल्हन ने कर दिया कांड, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर किया साफ

लुटेरी दुल्हन। शादी की दूसरी रात ही दुल्हन ने कर दिया कांड, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर किया साफ

September 25, 2026
बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

September 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.