Tuesday, June 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

आक्रोश : 20 साल से लंबित मांगों पर गुरिल्लों का अल्टीमेटम, 29 जुलाई से फिर आंदोलन की चेतावनी

June 23, 2026
in Uncategorized
0
आक्रोश : 20 साल से लंबित मांगों पर गुरिल्लों का अल्टीमेटम, 29 जुलाई से फिर आंदोलन की चेतावनी
Share on FacebookShare on Whatsapp

एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति ने गुरिल्लों की लंबित मांगों पर सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से प्रदेशव्यापी आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

Related posts

रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारे पर अभी भी निहंग सिक्खों का कब्जा, प्रशासन मुस्तैद

रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारे पर अभी भी निहंग सिक्खों का कब्जा, प्रशासन मुस्तैद

June 23, 2026
दुखद : देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सिटी बस ने 6 से अधिक लोगों को रोंदा एक की मौत

दुखद : देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सिटी बस ने 6 से अधिक लोगों को रोंदा एक की मौत

June 23, 2026

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला और कीर्तिनगर से प्रवक्ता अनिल भट्ट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संगठन ने अल्मोड़ा से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। वहीं देहरादून में समिति के उपाध्यक्ष सुनील पुन्ढौला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना बर्थवाल तथा बीरेंद्र रावत ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर गृह सचिव शैलेश बगौली सहित शासन के विभिन्न विभागों को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि 20 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में गुरिल्लों के समायोजन हेतु विभिन्न विभागों में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक विभागों ने कोई ठोस प्रस्ताव तैयार नहीं किया। समिति का आरोप है कि आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग और स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन बल के गठन से जुड़े पूर्व में जारी शासनादेशों पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि गुरिल्ले पिछले 20 वर्षों से आंदोलनरत हैं, जबकि 14-15 वर्ष पूर्व जारी शासनादेश और उच्चस्तरीय निर्णय भी धरातल पर नहीं उतर सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय स्तर पर समय-समय पर समीक्षा बैठक बुलाने के मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी अधिकारियों ने पालन नहीं किया।

समिति ने मांग की है कि जल्द समीक्षा बैठक बुलाकर शासनादेशों में आवश्यक संशोधन किए जाएं तथा सभी जीवित गुरिल्लों और मृत गुरिल्लों के आश्रितों के लिए ठोस पुनर्वास एवं समायोजन योजना बनाई जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो 29 जुलाई से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Previous Post

रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारे पर अभी भी निहंग सिक्खों का कब्जा, प्रशासन मुस्तैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देखें वीडियो : डीजल चोरी का वीडियो वायरल, परिवहन सिस्टम पर नए सवाल खड़े

देखें वीडियो : डीजल चोरी का वीडियो वायरल, परिवहन सिस्टम पर नए सवाल खड़े

7 months ago
बड़ी खबर : यहां महिला पत्रकार द्वारा रंगदारी मांगने के चलते मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : यहां महिला पत्रकार द्वारा रंगदारी मांगने के चलते मुकदमा दर्ज

6 months ago
वारदात : अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी, घर तहस-नहस कर बाथरूम की टोंटी भी उखाड़ ले गए चोर

वारदात : अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी, घर तहस-नहस कर बाथरूम की टोंटी भी उखाड़ ले गए चोर

6 months ago
सराहनीय : पुलिस की मदद से आठ साल बाद मां से मिला बेटा

सराहनीय : पुलिस की मदद से आठ साल बाद मां से मिला बेटा

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • आक्रोश : 20 साल से लंबित मांगों पर गुरिल्लों का अल्टीमेटम, 29 जुलाई से फिर आंदोलन की चेतावनी
  • रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारे पर अभी भी निहंग सिक्खों का कब्जा, प्रशासन मुस्तैद
  • दुखद : देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सिटी बस ने 6 से अधिक लोगों को रोंदा एक की मौत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

आक्रोश : 20 साल से लंबित मांगों पर गुरिल्लों का अल्टीमेटम, 29 जुलाई से फिर आंदोलन की चेतावनी

आक्रोश : 20 साल से लंबित मांगों पर गुरिल्लों का अल्टीमेटम, 29 जुलाई से फिर आंदोलन की चेतावनी

June 23, 2026
रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारे पर अभी भी निहंग सिक्खों का कब्जा, प्रशासन मुस्तैद

रुद्रप्रयाग : नगरासू गुरुद्वारे पर अभी भी निहंग सिक्खों का कब्जा, प्रशासन मुस्तैद

June 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.