Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

खुलासा : सगा भाई ही निकला बड़े भाई का कातिल, आत्महत्या दर्शाने की पुरजोर कोशिश 

August 16, 2024
in अपराध
0
खुलासा : सगा भाई ही निकला बड़े भाई का कातिल, आत्महत्या दर्शाने की पुरजोर कोशिश 
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। बीते 9 अगस्त को कालसी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक का छोटा भाई ही हत्यारोपी है। आरोपी भाई ने इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी, किन्तु पुलिस के आगे उसकी यह चाल सफल नहीं हो सकी।

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

बता दें कि बीते 9 अगस्त रात को कोतवाली विकासनगर से थानाध्यक्ष कालसी को सूचना प्राप्त हुई कि लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में एक घायल व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कालसी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान हृदय प्रकाश निवासी भराया धनपोऊ खत लखवाड़ के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। परिजनों ने दावा किया कि हृदय प्रकाश ने कमरे में कुंडी लगाकर आत्महत्या की है।

मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी अजय सिंह ने थानाध्यक्ष के साथ अगले दिन सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ भराया का दौरा किया। घटना के बाद कमरे को धोने की जानकारी भी मिली, जिससे संदेह हुआ और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। 11 अगस्त को मृतक के पुत्र दिनेश प्रकाश ने पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया। परिजनों के बयान से यह सामने आया कि घटना के दिन मृतक के छोटे भाई लूदर प्रकाश घर पर मौजूद थे। मंगलवार को लूदर प्रकाश को पूछताछ के लिए थाना कालसी बुलाया गया। शुरू में उसने इधर-उधर की बातें की लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

  चापड़ से ²काटा बड़े भाई का गला

पुलिस ने बताया कि लूदर प्रकाश ने स्वीकार किया कि उसने अपने बड़े भाई हृदय प्रकाश की चापड़ से गला काटकर हत्या की। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चापड़ को बरामद कर लिया है। हत्या के समय आरोपी ने अपने कपड़े छुपा दिए थे। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी और उसके बड़े भाई के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते थे। 9 अगस्त को भी दोनों भाइयों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ जिससे गुस्से में आकर लूदर प्रकाश ने घर में रखी चापड़ से अपने सोते हुए भाई का गला काट दिया। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Tags: देहरादून
Previous Post

ऋषिकेश : एम्स ने रोगियों के पंजीकरण का समय एक घंटा घटाया, आज से शुरू नई व्यवस्था

Next Post

बड़ी खबर: ईडी ने अवंता ग्रुप की तीन राज्यों मे 678 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Next Post
बड़ी खबर: ईडी ने अवंता ग्रुप की तीन राज्यों मे 678 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

बड़ी खबर: ईडी ने अवंता ग्रुप की तीन राज्यों मे 678 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : 3 वर्षीय बालक को उठा ले गया गुलदार

दुखद : 3 वर्षीय बालक को उठा ले गया गुलदार

12 months ago
हादसा: कार व पिकअप  की भयंकर भिड़ंत से कार सवार 3 की मौत, जानिए कहां….

हादसा: कार व पिकअप की भयंकर भिड़ंत से कार सवार 3 की मौत, जानिए कहां….

3 years ago
बड़ी खबर:सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन अब होगा पीएमओ की निगरानी में

बड़ी खबर:सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन अब होगा पीएमओ की निगरानी में

3 years ago
जालसाजी : सुंदर लड़कियों की Instagram से चुराई फोटो, कॉल गर्ल बताकर 800 लोगों से लूट लिए करोड़ों

जालसाजी : सुंदर लड़कियों की Instagram से चुराई फोटो, कॉल गर्ल बताकर 800 लोगों से लूट लिए करोड़ों

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.