Wednesday, March 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

सराहनीय : बैंक ऑफ इंडिया ने 118 वें स्थापना दिवस पर किया 52 यूनिट रक्तदान

September 9, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
सराहनीय : बैंक ऑफ इंडिया ने 118 वें स्थापना दिवस पर किया  52 यूनिट रक्तदान
Share on FacebookShare on Whatsapp

बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय द्वारा बैंक के 118 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में हरिद्वार रोड स्थित एक होटल(होटल साईजेंट इन पारस ) में भव्य समारोह तथा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए सेंट जयूड्स चौक, शिमला बाईपास रोड, स्थित बैंक के आंचलिक कार्यालय में  बैंक तथा जिला रेडक्रास सोसायटी (यूथ रेडक्रास कमेटी, देहरादून) के  तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 52 महिलाओं व पुरुषों ने रक्तदान किया। साथ ही 155 लोगों ने चिकित्सा जांच करवाकर नि: शुल्क परामर्श लिया।

        इस अवसर पर मुख्य अतिथि  बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर श्री धर्मवीर सिंह शेखावत ने रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा को रिकॉर्ड 150 से अधिक बार रक्तदान करने हेतु “रक्तदान महादानी अवार्ड “ प्रदान करके सम्मानित किया। 

Related posts

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

March 8, 2026
गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

March 7, 2026

       समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनरल मैनेजर धर्मवीर सिंह शेखावत,जोनल मैनेजर विजय कुमार मलिक , डिप्टी जोनल मैनेजर बिजाॅय कुमार शर्मा, चीफ मैनेजर फरमान इकबाल,यूथ रेडक्रास कमेटी के अनिल वर्मा  तथा मेजर प्रेमलता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

         बैंक के अधिकारियों , कर्मचारियों तथा आमंत्रित ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैंक ऑफ इंडिया अपने राष्ट्रीय दायित्व की पूर्ति करने में अपने ग्राहकों के हितों को सर्वोपरि स्थान देता है। हमारी योजनाएं बच्चों व महिलाओं से लेकर सीनियर सिटीजन  तथा स्टार्टअप से लेकर बड़े कारोबारियों  तक को उचित  ब्याज पर लाभ अथवा कर्ज देता है। साथ ही सामाजिक उत्थान के लिए समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है।

        श्री  शेखावत ने रक्तदान को सर्वोत्कृष्ट मानवीय सेवा करार देते हुए कहा कि हम ईश्वर प्रदत्त अपना खून दान में देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं।मैं स्वयं भी जब जब रक्तदान करता हूं मुझे बहुत आत्मसंतुष्टि होती है कि इससे किसी का जीवन बचेगा और उसके परिवार जनों के चेहरों पर मुस्कान लौटेगी। उन्होंने श्री अनिल वर्मा के रक्तदान करने के जज्बे को सलाम करते हुए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्राहकों से रक्तदान  के प्रति अंधविश्वासों में न पड़कर स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने की अपील की। साथ ही रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा को शाॅल ओढ़ाकर,बुके भेंटकर तथा रक्तदान महादानी अवार्ड प्रदान करके सम्मानित किया।

         बैंक के जोनल मैनेजर विजय कुमार मलिक  तथा डिप्टी जोनल मैनेजर बिजाॅय कुमार शर्मा ने बैंक के ग्राहकों की समस्यायों व सुझावों का स्वागत तथा समाधान करते हुए बैंक के प्रति उनके विश्वास एवं सहयोग को बनाए रखने की अपील की। साथ ही समाज  सेवा के कार्यों में बैंक द्वारा और अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

        जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी तथा सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट ने रेडक्रास के सात मानवीय सिद्धांतों की  तथा क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी।

        रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने पर बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए अपने रक्तदान, नेत्रदान तथा देहदान के प्रति सामाजिक दायित्व को और अधिक संजीदगी के निभाने का वचन दिया। उन्होंने नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को स्वयं ही होने वाले अनेक महत्वपूर्ण लाभ तथा कई गंभीर बीमारियों से बचे रहने के गुण गिनाए। साथ ही थैलीसीमिया रक्त रोग की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए समस्त उपस्थित जनसमूह से लड़के – लड़की का विवाह करने से पूर्व थैलीसीमिया माईनर / मेजर की जांच करके ही आपस में  शादी करने के निर्णय लेने का अनुरोध किया। उन्होंने  चेतावनी देते हुए कहा कि जन्म कुंडली नहीं रक्त कुंडली का मिलान करें वर्ना होने  वाली संतान को बहुत गंभीर समस्या का जीवन भर सामना करना पड़ेगा। श्री वर्मा ने डेंगू मच्छर  एडीज एजिप्टाई तथा एडीज एलबोपिक्ट्स की जानकारी देते हुए डेंगू मच्छर  की पहचान, वायरल की पहचान , परिणाम तथा इससे बचने के सुरक्षात्मक उपायों के बारे में बताया।

       इस अवसर पर  शिविर संचालन में श्री महंत इंद्रेश हाॅस्पिटल की ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० प्रीति मिश्रा, कोओर्डिनेटर अमित चंद्रा,‌ सहायक समन्वयक मोहित चावला,  वरिष्ठ तकनीशियन राजेश कुकरेती, हिमांशु , रेडक्रास सोसायटी से मेजर प्रेमलता चावला, श्रीमती अंतेजा बिष्ट, बैंक मैनेजर शम्मी बत्रा, अधिकारी आंचल चौहान , रेशमी कुमारी, तनुजा जोशी अनिरूद्ध ठाकुर, राजेश कुमार,कर्म सिंह चौहान,मधुर त्यागी,प्रेम बहादुर थापा, अदितिशील आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

 

Tags: Achievement newsBlood donation newsdaily blood donation newslatest blood donation newsupdated blood donation news
Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज : उपसचिव ने आदेश जारी करके वन विभाग में किए बंपर तबादले

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री को किया गया करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार……

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री को किया गया करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार……

ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री को किया गया करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार……

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दगाबाज : पहले दोस्ती करके उठाया फायदा अब दे रहा है न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी…..

दगाबाज : पहले दोस्ती करके उठाया फायदा अब दे रहा है न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी…..

2 years ago
हरिद्वार : अर्ध कुंभ से पहले दो महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा से निष्कासित

हरिद्वार : अर्ध कुंभ से पहले दो महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा से निष्कासित

3 months ago
बड़ी खबर : कांति राम के पक्ष में पेश की गई जांच रिपोर्ट को कोर्ट ने किया खारिज

बड़ी खबर : कांति राम के पक्ष में पेश की गई जांच रिपोर्ट को कोर्ट ने किया खारिज

3 years ago
मौसम अपडेट : इस दिन से होगी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेट : इन जिलों मे होगी बारिश, जानिए हाल ए मौसम

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस
  • गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स
  • सराहनीय : देवदूत बनी उत्तराखंड पुलिस, फंदे पर झूल रहे युवक की बचाई जान

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

March 8, 2026
गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

March 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.