उधम सिंह नगर। सीमांत खटीमा में बीते दो दिन पहले ट्रांसफार्मर में कार्य के दौरान करंट लगने से कॉन्ट्रैक्ट लाइनमैन रंजीत सिंह राणा की हुई दुखद मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिवार से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।जानकारी के अनुसार दो दिन पहले शटडाउन की मांग किए जाने के बावजूद लाइन कट नहीं किए जाने के चलते विद्युत कर्मी की लापरवाही से ट्रांसफार्मर पर कार्य के लिए चढ़े कॉन्ट्रैक्ट लाइनमैन रंजीत सिंह राणा की करंट लगने से दुखद मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में एवं परिजनों में शोक की लहर है।







