उत्तराखंड सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
दीपेंद्र चौधरी को सार्वजनिक सेवा का लंबा अनुभव है। वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लंबे समय तक कार्य करते रहे हैं और उन्होंने उत्तराखंड शासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। इसी वर्ष फरवरी माह में वह सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना है।







