Monday, June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : मियांवाला का नाम बदलने से राजपूत समाज नाराज

April 4, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : मियांवाला का नाम बदलने से राजपूत समाज नाराज
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने 3 दिन पहले उत्तराखंड के 17 स्थानों का नाम बदलकर नया नामकरण किया। इस कदम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार को कई लोगों ने धन्यवाद भी किया। बाकायदा इसके लिए एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून के कई लोग शामिल हुए। लेकिन राजधानी देहरादून के मियांवाला का नाम बदल कर रामजीवाला किए जाने पर मियांवाला के लोग नाखुश हैं। उन्होंने सरकार से मियांवाला जगह का नाम न बदलने की गुजारिश की है। इसके पीछे उन्होंने तर्क भी दिया है कि मियां किसी धर्म विशेष या विशेष समुदाय का नहीं, उत्तराखंड के ही पहाड़ी मूल के राजपूत से जुड़ा उपनाम है।

Related posts

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

June 15, 2026

मियांवाला के रहने वाले दीपेंद्र चौधरी कहते हैं कि कुछ लोग जानबूझकर इस तरह की हरकत कर रहे हैं। वह हमारे पूर्वजों और हमारी इस धरोहर को बदनाम कर रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि मियांवाला इस्लामी नाम है। जबकि ऐसा नहीं है। यह हमारे पूर्वजों का उपनाम है। यह नाम गुरु राम राय से भी पहले का है। यहां पर हमारे पूर्वज ही रहा करते थे। आज भी हम लोग यहीं पर रहते हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति के चक्कर में हमारा नाम और हमारा अस्तित्व मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे घर, परिवार, खेत-खलियान,चौक-चौराहे सभी मियांवाला के नाम से प्रसिद्ध हैं और इसका नाम बदलना बेहद गलत है।

लोगों का कहना है कि इस नाम को बदलने से पहले कोई जनमत या किसी स्थानीय व्यक्ति से नहीं पूछा गया। यहां पर अगर किसी से पूछा जाता तो उन्हें यह मालूम होता।

मियांवाला में रहने वाले सोम प्रकाश बताते हैं कि सरकार को पहले इसका इतिहास पढ़ना चाहिए था। साल 1676 में यह गांव अस्तित्व में आया था। 1717 से लेकर 1772 तक प्रदीप शाह के शासन के दौरान भी यहां पर मियां लोग रहते थे। पुरानी किताबों में भी इसका जिक्र मिल जाएगा। लेकिन अब इसका नाम बदलकर इस स्थान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लगभग 60 साल के सोम प्रकाश कहते हैं कि इस नाम को बदलने से पहले किसी से भी ना तो पूछा गया और ना ही कोई राय ली गई।

Tags: बड़ी खबर
Previous Post

बड़ी खबर : रिश्वतखोर वन दरोगा को तीन साल का कठोर कारावास, जुर्माना अलग से

Next Post

बड़ी खबर : 40 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Next Post
बड़ी खबर : रिश्वतखोर वन दरोगा को तीन साल का कठोर कारावास, जुर्माना अलग से

बड़ी खबर : 40 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाई कोर्ट न्यूज़ : कुत्ते के काटने पर सरकार को देना होगा मुआवजा‌ हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, जानिए पूरी खबर……

हाई कोर्ट न्यूज़ : कुत्ते के काटने पर सरकार को देना होगा मुआवजा‌ हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, जानिए पूरी खबर……

3 years ago
दुखद : यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

पौड़ी : भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 6 गंभीर घायल

1 year ago

The Benefits of Running That Make You Healthier and Happier

4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज: अफसरों की चाल  में घिरे रुड़की मेयर  इस्तीफा देने को हुए मजबूर

ब्रेकिंग न्यूज: अफसरों की चाल में घिरे रुड़की मेयर इस्तीफा देने को हुए मजबूर

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • मौसम अपडेट : 15 जून तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.