Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

गजब : फर्जी आधार कार्ड के आधार पर 6 जिलों में सरकारी नौकरी कर रहा था एक शातिर व्यक्ति

September 11, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
गजब : फर्जी आधार कार्ड के आधार पर 6 जिलों में सरकारी नौकरी कर रहा था एक शातिर व्यक्ति
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

कहां तो हज़ारों युवा एक-एक नौकरी के लिए फॉर्म भरते-भरते और लाइनें लगाते-लगाते थक जाते हैं, फिर भी हाथ खाली रह जाता है। और कहां आगरा का एक युवक, जो एक ही नाम से छह-छह जिलों में सरकारी नौकरी कर रहा था। आधार नंबरों की हेराफेरी से खेला गया यह फर्जीवाड़ा अब पुलिस जांच के घेरे में है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

सरकारी भर्ती से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी बताए जा रहे अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह के नाम का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आधार नंबरों से सरकारी नौकरी करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।

इस खुलासे के बाद बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली जिलों में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हर जगह नाम-पता एक, लेकिन आधार नंबर अलग

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हर जिले में आरोपी ने नाम, पिता का नाम और पता तो एक ही दिया, लेकिन आधार नंबर हर जगह अलग-अलग प्रस्तुत किए। यही गड़बड़ी पूरे मामले का भंडाफोड़ करने का कारण बनी।

जिलेवार इस प्रकार है मामला

अमरोहा में आरोपी ने खुद को नगला खुबानी, कुरावली, मैनपुरी का निवासी बताते हुए आधार संख्या 339807337433 प्रस्तुत की।

शामली में आगरा निवासी बताकर आवेदन किया, मगर आधार नंबर अप्रमाणित पाया गया।

बलरामपुर में आधार संख्या 525449162718 का उपयोग कर शाहगंज, आगरा निवासी बताया।

फर्रुखाबाद में आधार संख्या 500807799459 प्रस्तुत कर वहीं का पता दिया।

रामपुर में आधार संख्या 8970277715487 पेश किया।

बांदा में आधार संख्या 496822158342 के आधार पर मामला दर्ज हुआ।

आरोपी के पिता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके बेटे की पहली नौकरी 2016 में जिला हाथरस में लगी थी। उसने गाजियाबाद से डिप्लोमा किया और बाद में नौकरी के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि “इस फर्जीवाड़े की जानकारी हमें अखबार में खबर छपने के बाद हुई। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं।”

बड़ा नेटवर्क होने की आशंका

पुलिस का मानना है कि आरोपी अकेला नहीं है, बल्कि एक संगठित गिरोह इस खेल को अंजाम दे रहा था। कई जिलों में नौकरी पाना और वर्षों तक पहचान छिपाए रखना इस बात की ओर इशारा करता है कि सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर लंबे समय से सरकारी भर्तियों और सुविधाओं का लाभ उठाया जाता रहा।

 

यह मामला सरकारी भर्ती और पहचान सत्यापन प्रणाली की गंभीर खामियों को उजागर करता है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह खेल इतने सालों तक कैसे चलता रहा और भर्ती एजेंसियां और विभागीय जांच प्रणाली इतनी बड़ी गड़बड़ी से अनजान कैसे रहे?

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

साइबर क्राइम : ठगों ने ठगे रिटायर्ड शिक्षक से 59 लाख रुपए

Next Post

बड़ी खबर : प्रदेश में 31 अधिकारियों के तबादले

Next Post
बड़ी खबर : प्रदेश में 31 अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर : प्रदेश में 31 अधिकारियों के तबादले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज: किडनी प्रत्यारोपण तक इलाज हुआ आसान, हेलीपेड सुविधा वाला उत्तर भारत का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान

गुड न्यूज: किडनी प्रत्यारोपण तक इलाज हुआ आसान, हेलीपेड सुविधा वाला उत्तर भारत का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान

3 years ago

बिग ब्रेकिंग : भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव ‘चैंपियन’ पर मुकदमा दर्ज, सुरक्षा में तैनात सिपाही ने दी तहरीर

3 years ago
वन्य हिंसा : यहां बाग को मारकर नाखून और पंजे चुरा ले गए तस्कर, जानिए क्या बोले वन मंत्री

वन्य हिंसा : यहां बाग को मारकर नाखून और पंजे चुरा ले गए तस्कर, जानिए क्या बोले वन मंत्री

2 years ago
धोखाधड़ी : उत्तराखंड में कई आईएएस, आईपीएस और पूर्व आईएएस अधिकारियों को लगाया चूना RTI में खुलासा…

धोखाधड़ी : उत्तराखंड में कई आईएएस, आईपीएस और पूर्व आईएएस अधिकारियों को लगाया चूना RTI में खुलासा…

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.