Saturday, October 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट

October 24, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2024 में आरक्षण लागू करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला अब नैनीताल हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां कोर्ट ने सरकार, शिक्षा विभाग और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को नोटिस जारी कर 6 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

Related posts

बड़ी खबर :  होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी

बड़ी खबर :  होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी

October 24, 2026
उर्मिला सनावर का बड़ा बयान : बोली धामी सरकार गिराने की हो रही साजिश, सत्ताधारी लोग ही हैं शामिल

उर्मिला सनावर का बड़ा बयान : बोली धामी सरकार गिराने की हो रही साजिश, सत्ताधारी लोग ही हैं शामिल

October 23, 2026

क्या है पूरा विवाद?
याचिका पौड़ी के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत और राजकीय शिक्षक संघ ने दायर की है। संघ का आरोप है कि UTET कोई भर्ती परीक्षा नहीं है, बल्कि पहले से सेवारत शिक्षकों की सिर्फ पात्रता साबित करने की परीक्षा है।

ऐसे में इसमें SC, ST और OBC आरक्षण देना राज्य के आरक्षण नियमों का उल्लंघन है।

60% बनाम 40% पर सबसे बड़ा सवाल
संघ के जिला मंत्री रूपक पुरी ने कहा – अगर 15 से 25 साल से बच्चों को पढ़ा रहे एक सामान्य वर्ग के शिक्षक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के योग्य साबित करने के लिए 60% अंक लाने होंगे, तो उतनी ही सेवा वाले आरक्षित वर्ग के शिक्षक के लिए 40% ही क्यों? यह भेदभावपूर्ण है और एक समान मानक होना चाहिए।

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष झिल्डियाल ने भी कहा कि विभाग को सबके लिए एक ही न्यूनतम अंक तय करना चाहिए। हम आरक्षण का विरोध करते हैं, ये नौकरी नहीं पात्रता परीक्षा है। LT शिक्षकों के लिए तो ये बाध्यता खत्म ही होनी चाहिए।

महिला और आंदोलनकारी आरक्षण भी गायब
याचिका में एक और विसंगति उठाई गई है। राज्य में मूल निवासी महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण और चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन इस पात्रता परीक्षा में इसे दरकिनार कर दिया गया, जबकि SC-ST आरक्षण दे दिया गया। साथ ही आरक्षित और सामान्य वर्ग से परीक्षा शुल्क में भी बड़ा अंतर रखा गया था।

50 हजार ने दी थी परीक्षा
बता दें कि 29 सितंबर को हुई इस TET परीक्षा को प्रदेश भर के करीब 50 हजार शिक्षकों और अभ्यर्थियों ने दिया था, जिसमें करीब 20 हजार सेवारत शिक्षक हैं। TET प्रथम (कक्षा 1 से 5 के लिए) करीब 24 हजार और TET द्वितीय (कक्षा 6 से 8 के लिए) करीब 42 हजार ने दी है, कई ने दोनों परीक्षाएं दी हैं।

अब इस आरक्षण रोस्टर को लेकर शिक्षक संघ हाई कोर्ट पहुंच गया है, जहां से कोर्ट में शिक्षा विभाग से 6 सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है।

Previous Post

बड़ी खबर :  होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : फर्जी ईमेल आईडी बनाकर करता था ब्लैकमेल यह अधिकारी, अब हुआ गिरफ्तार

ब्रेकिंग : फर्जी ईमेल आईडी बनाकर करता था ब्लैकमेल यह अधिकारी, अब हुआ गिरफ्तार

1 year ago
बड़ी खबर : सब इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : सब इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

1 year ago
गजब : प्रदेश के 611 विद्यालयों में नहीं है पेयजल व्यवस्था, हर साल है, 10 हजार करोड़ का बजट

गजब : प्रदेश के 611 विद्यालयों में नहीं है पेयजल व्यवस्था, हर साल है, 10 हजार करोड़ का बजट

1 year ago

लोकसभा चुनाव : अब तक पकड़ी गई 16 करोड़ की शराब

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट
  • बड़ी खबर :  होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी
  • उर्मिला सनावर का बड़ा बयान : बोली धामी सरकार गिराने की हो रही साजिश, सत्ताधारी लोग ही हैं शामिल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट

UTET आरक्षण पर बवाल : सेवारत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में SC-ST-OBC को 40% पास तो जनरल को 60% क्यों? मामला पहुंचा हाईकोर्ट

October 24, 2026
बड़ी खबर :  होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी

बड़ी खबर :  होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी

October 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.