Friday, November 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

बड़ी खबर : रिटायर्ड एयर फोर्स कर्मी की हत्या बेटे ने ही करवाई थी, दोस्तों के संग मिलकर रची साजिश

December 2, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : रिटायर्ड एयर फोर्स कर्मी की हत्या बेटे ने ही करवाई थी, दोस्तों के संग मिलकर रची साजिश
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह की हत्या का पुलिस और सीआईयू की टीम ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी लिफ्ट मांगने वाले बदमाश ने नहीं, बल्कि भगवान सिंह के अपने ही बेटे ने रची थी। करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा जमाने की नीयत से बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पूरे घटनाक्रम की पटकथा लिखी और पिता को मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने बेटे सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 29 नवंबर की देर रात को भगवान सिंह के बेटे यशपाल ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि वह पिता के साथ रोशनाबाद शादी में जा रहा था। जटवाड़ा पुल के पास एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और कार में बैठते ही पिता को गोली मारकर फरार हो गया। इस मामले में बहादराबाद थाना, रानीपुर कोतवाली व सीआईयू की संयुक्त टीमों को जांच में लगाया। जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यशपाल से पूछताछ की तो वह अपने ही बयान बदलने लगा। शादी में किस दोस्त के यहां जाना था, इस पर भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। यहीं से शक की सुई बेटे की ओर घूम गई।
एसएसपी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ में बेटे के जवाब लगातार उलझते गए। आखिरकार वह टूट गया और उसने स्वीकार किया कि पिता की हत्या उसी ने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर करवाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक भगवान सिंह रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी थे और उनके पास करोड़ों की संपत्ति थी। बेटे की गलत संगत और आदतों के चलते दोनों के बीच विवाद रहते थे। बेटे ने पिता पर कई बार संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन मृतक ने साफ मना कर दिया और उसे बेदखल करने तक की चेतावनी दी। इसी रंजिश में बेटे ने हत्या की योजना बनाई।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यशपाल ने अपने दोस्त ललित मोहन उर्फ राजन और शेखर से बात कर पिता की हत्या के बदले 30 लाख और एक स्कॉर्पियो देने का सौदा तय किया था। तीनों ने 29 नवंबर की दोपहर नहर पटरी पर रेकी की और रात में वारदात को अंजाम दिया। रात करीब आठ बजे यशपाल अपने पिता को दोस्त की शादी का झांसा देकर कार से साथ ले गया। जटवाड़ा पुल से आगे बैराज के पास उसके साथी राजन और शेखर पहले से मौजूद थे। योजना के तहत यशपाल ने पिता से गाड़ी रुकवाई और खुद ड्राइवर सीट पर बैठ गया। इसी दौरान राजन को उसने दोस्त बताकर कार में बैठाया।

Related posts

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

November 4, 2026
बड़ी खबर : मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

बड़ी खबर : मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

November 3, 2026
Previous Post

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गंभीर आरोप : उत्तराखंड होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2024 में बड़े पैमाने पर धांधली, मुख्यमंत्री से CBI/SIT जांच की मांग

Next Post

चमोली : नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोपी अतिथि शिक्षक गिरफ्तार

Next Post
चमोली : नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोपी अतिथि शिक्षक गिरफ्तार

चमोली : नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोपी अतिथि शिक्षक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : इन आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

ब्रेकिंग : इन आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

5 months ago
गजब कारनामा : नौकरी के पहले ही दिन महिला अफसर घूस लेते गिरफ्तार

गजब कारनामा : नौकरी के पहले ही दिन महिला अफसर घूस लेते गिरफ्तार

3 years ago
हाई कोर्ट ब्रेकिंग : प्रदेश के 48 स्टोन क्रशर बंद करने के साथ उनकी बिजली-पानी का कनेक्शन काटने के आदेश

पंचायत चुनाव : इन प्रत्याशियों के जीत के बाद भी रद्द होंगे निर्वाचन

1 year ago

Mobile Data, Not Internet Service Providers, To Be Blocked In Bali During Nyepi

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी
  • दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता
  • (no title)

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी

सराहनीय : पौड़ी की महिलाओं ने गोबर को बना दिया सोना, 450 महिलाओं ने खड़ी की 7 लाख की कंपनी

November 6, 2026
दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता

दुखद : 200 मीटर नीचे नदी में समाई गाड़ी, 5 की मौत, 2 लापता

November 5, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.