Sunday, April 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गंभीर आरोप : उत्तराखंड होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2024 में बड़े पैमाने पर धांधली, मुख्यमंत्री से CBI/SIT जांच की मांग

December 1, 2025
in Uncategorized
0
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गंभीर आरोप : उत्तराखंड होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2024 में बड़े पैमाने पर धांधली, मुख्यमंत्री से CBI/SIT जांच की मांग
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी (भर्ती-2024) में बड़े स्तर पर हुई धांधली का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्काल CBI या SIT से जांच कराने और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद सेमवाल ने आज मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि इस भर्ती में निदेशालय होम्योपैथी एवं चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष के निकट संबंधियों व चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए खुलेआम नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। प्रमुख अनियमितताएं निम्नलिखित हैं:
आरक्षित वर्गों की संख्या से अधिक चयन: SC वर्ग की केवल 6 पोस्ट थीं, लेकिन 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। OBC के लिए कोई पोस्ट नहीं थी फिर भी OBC अभ्यर्थियों को जनरल कैटेगरी में समायोजित कर लिया गया।
लिखित परीक्षा का जानबूझकर आयोजन नहीं किया गया। आयोग का तर्क था कि 1500 से कम अभ्यर्थी होने पर लिखित परीक्षा नहीं होगी, जबकि आज तक उत्तराखंड में 1500 होम्योपैथिक चिकित्सक भी रजिस्टर्ड नहीं हैं। स्पष्ट है कि साक्षात्कार के जरिए अपने लोगों को सीधे भर्ती करने का सुनियोजित खेल खेला गया।

Related posts

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

देखें वीडियो : काली फिल्म लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुड़दंग करने वाले चालक के खिलाफ की कार्रवाई, वाहन को किया सीज

April 22, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि बीतने के बाद भी चहेतों के फॉर्म स्वीकार किए गए। मैरिट लिस्ट में रोल नंबर 540, 569 व 571 वाले अभ्यर्थी इसका जीता-जागता सबूत हैं, जिनके फॉर्म अंतिम तिथि के बाद जमा हुए फिर भी इन्हें क्रमशः 1st, 11th व 24th रैंक दी गई।
उत्तराखंड के सरकारी/अर्द्धसरकारी विभागों में वर्षों से संविदा पर कार्यरत अनुभवी चिकित्सकों को नजरअंदाज कर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एवं बिना अनुभव वालों को इंटरव्यू में 60 में से 58-59 अंक देकर चयनित किया गया, जो पूरी तरह नियम-विरुद्ध है।
चयनित अधिकांश अभ्यर्थियों का सीधा संबंध होम्योपैथिक निदेशालय या चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष से है। इस पूरे प्रकरण में किसी बड़े “विभागीय दलाल” की भूमिका संदिग्ध है।
श्री सेमवाल ने कहा कि यह भर्ती पहले से ही संदेह के घेरे में थी, फिर भी पारदर्शिता का कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
पार्टी ने मांग की है कि
इस भर्ती को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
पूरे चयन प्रक्रिया की जांच CBI या SIT से कराई जाए।
दोषी अधिकारियों व दलालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

Previous Post

बड़ी खबर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों का बढ़ेगा मानदेय, प्रस्ताव तैयार

Next Post

बड़ी खबर : रिटायर्ड एयर फोर्स कर्मी की हत्या बेटे ने ही करवाई थी, दोस्तों के संग मिलकर रची साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, दो घंटे बाद शव बरामद

दुखद : आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, दो घंटे बाद शव बरामद

3 months ago
बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर उक्रांद मुखर

बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर उक्रांद मुखर

3 years ago

गजब: स्कूटी चोर ने जमानत पर बाहर आते ही चोरी दो और स्कूटी, 8 स्कूटी चुराने के आरोप में जेल में था बंद

2 years ago
पेपर लीक प्रकरण : सीएम धाकड़ धामी से मुलाकात हुए 50 घंटे हो गए, लेकिन नहीं आया कोई बेरोजगारों से मिलने

पेपर लीक प्रकरण : सीएम धाकड़ धामी से मुलाकात हुए 50 घंटे हो गए, लेकिन नहीं आया कोई बेरोजगारों से मिलने

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.