Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : जहर का करोबार, 70 जहरीले कोबरा सहित 16 रसल वाइपर बरामद

September 10, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : जहर का करोबार, 70 जहरीले कोबरा सहित 16 रसल वाइपर बरामद
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हरिद्वार जिले के रुड़की में दिल्ली से पहुंची पीपुल्स फॉर एनिमल की टीम ने वेनम सेंटर पर छापा मारा। टीम ने यहां से 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप बरामद किए हैं सभी सांपों को टीम अपने साथ ले गई है। हालांकि टीम को मौके पर वेनम सेंटर का संचालक नहीं मिला, सिर्फ केयर टेकर ही मिला। बताया जा रहा है कि वेनम सेंटर अवैध रूप से बिना अनुमति चलाया जा रहा था।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

दरअसल, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर गांव में स्थित जंगल में पिछले लंबे समय से एक वेनम सेंटर चलाया जा रहा था। इसकी सूचना दिल्ली पीपुल्स फॉर एनिमल टीम को लगी. दिल्ली पीपुल्स फॉर एनिमल टीम को बताया कि कोई व्यक्ति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबन्धित सांप अपने कब्जे में रखे हुए है। सूचना मिलने के बाद टीम बीते दिन की देर शाम दिल्ली से रुड़की पहुंची और स्थानीय वन विभाग की टीम के साथ मिलकर बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की।
दिल्ली से पहुंची पीपुल्स फॉर एनिमल की टीम ने मारा।
इस दौरान टीम को मौके से 86 जहरीले सांप बरामद हुए, जिनमें 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर प्रजाति के सांप हैं, लेकिन सांपों का जहर मौके से गायब मिला। साथ ही उनके रख खराब की स्थिति सही नहीं पाई गई। अब सबसे बड़ा सवाल वन विभाग पर उठ रहा है कि आखिर पिछले लंबे समय से क्षेत्र में वेनम सेंटर संचालित हो रहा था और आज तक उसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

वहीं वन विभाग की टीम सभी सांपों को अपने साथ ले गई। हालांकि इसका संचालक मौके पर नहीं था. उक्त संग्रहण केन्द्र के स्वामी नितिन कुमार का प्रतिनिधि विष्णु ही मौजूद था, जिसकी मौजूदगी में छापेमारी की कार्रवाई की गई। प्रतिनिधि का जवाब भी संतोषजनक नहीं था।

प्रतिनिधि से जब पूछताछ की गई तो उसका कहना था कि वह 24 घंटे यहीं पर रहता है, लेकिन सांपों के जहर की सप्लाई कहां होती थी, ये जानकारी उसको भी नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना कि जांच पड़ताल की जाएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि विष संग्रहण केन्द्र के आवेदक नितिन कुमार को पूर्व में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड देहरादून के द्वारा 31 दिसम्बर 2022 को प्राणरक्षक औषधियों के विनिर्माण के लिए सर्प विष संग्रहण केन्द्र ग्राम बिशनपुर ज्वालापुर जिला हरिद्वार में स्थापना हेतु में एक वर्ष की सशर्त अनुमति दी गई थी, जो दिसम्बर 2023 में समाप्त हो चुकी थी।

वर्तमान में उक्त व्यक्ति के पास सर्प संग्रहण अथवा विष संग्रहण केन्द्र की कोई वैध अनुमति नहीं है। छापेमारी के दौरान उक्त केन्द्र में 70 कोबरा तथा 16 रसल वाइपर पाए गए जो कि भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यथासंशोधित 2022) की अनुसूची-1 के अन्तर्गत संरक्षित प्रजाति घोषित है। वहीं टीम द्वारा सभी सर्पों को जब्त किया गया है और भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यथासंशोधित 2022) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Tags: बड़ी खबर उत्तराखंड
Previous Post

ब्रेकिंग : सीएम धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Next Post

हरिद्वार : अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश गिरफतार, अपहरित युवक की कर दी गई हत्या

Next Post
हरिद्वार : अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश गिरफतार, अपहरित युवक की कर दी गई हत्या

हरिद्वार : अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश गिरफतार, अपहरित युवक की कर दी गई हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : पौड़ी के आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया।

ब्रेकिंग : पौड़ी के आदमखोर गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया।

8 months ago
उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड का माणा बना भारत का पहला गांव

उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड का माणा बना भारत का पहला गांव

3 years ago
बड़ी खबर : उत्तराखंड में 800 करोड़ का चिटफंड महा घोटाला, सीबीआई ने पांच को किया गिरफ्तार, 1 लाख लोगों को ठगा

बड़ी खबर : उत्तराखंड में 800 करोड़ का चिटफंड महा घोटाला, सीबीआई ने पांच को किया गिरफ्तार, 1 लाख लोगों को ठगा

3 months ago
पौड़ी से जाने के बाद IAS आशीष चौहान की गढ़वाली में लिखी पोस्ट वायरल, दिया भावुक संदेश 

पौड़ी से जाने के बाद IAS आशीष चौहान की गढ़वाली में लिखी पोस्ट वायरल, दिया भावुक संदेश 

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.