Wednesday, October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home खेल

गुड न्यूज : रुद्रप्रयाग की बेटी रीतिका रावत ने बढ़ाया मान, उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

October 21, 2026
in खेल
0
गुड न्यूज : रुद्रप्रयाग की बेटी रीतिका रावत ने बढ़ाया मान, उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। बेटियां आज अपनी मेहनत और हौसले से नया इतिहास लिख रही हैं। केदारघाटी के रामपुर-न्यालसू गांव की बेटी रीतिका रावत ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है।

Related posts

गुड न्यूज : ‘राज सिंह डूंगर अडंर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को हराया

गुड न्यूज : ‘राज सिंह डूंगर अडंर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को हराया

January 28, 2026
बड़ी खबर : पंचायत चुनाव चिन्ह आबंटन पर फिलहाल लगी रोक

जखोली : लस्या- बजीरा वार्ड पर घमासान, कौन बनेगा प्रधान

July 25, 2025

20 वर्षीय रीतिका के पिता महेंद्र सिंह रावत केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर संचालन का काम करते हैं जबकि माता अरुणा देवी गृहणी हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद रीतिका ने हार नहीं मानी और खेतों में ही प्रैक्टिस कर अपनी गेंदबाजी को धार दी।

रीतिका लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं। उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ से इंटरमीडिएट करने के बाद मदमहेश्वर क्रिकेट एकेडमी में कोच गणेश वर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में वह देहरादून स्थित निंबस क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं।

आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रीतिका 23 अक्टूबर को टीम के साथ पुणे के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का यह अवसर उनके क्रिकेट करियर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके चयन से केदारघाटी सहित पूरे जनपद रुद्रप्रयाग में खुशी की लहर है।

Previous Post

रुद्रप्रयाग : शिक्षा विभाग फिर विवादों में, महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीईओ बोले – कैमरा लाने से रोका था

Next Post

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Next Post
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : सेवायोजन कार्यालय के हुए आंकड़े जारी, 9 लाख बेरोजगारों में सिर्फ इतनो को मिला रोजगार

3 years ago
बड़ी खबर : रिश्वत लेने के आरोप में पीडब्ल्यूडी के जेई को जेल, 1 लाख का जुर्माना अलग से

बड़ी खबर : रिश्वत लेने के आरोप में पीडब्ल्यूडी के जेई को जेल, 1 लाख का जुर्माना अलग से

2 years ago
बड़ी खबर : प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

बड़ी खबर : प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

1 year ago
दुखद : नहीं रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आमोद पैन्यूली, हार्ट अटैक से हुई मौत

दुखद : नहीं रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी आमोद पैन्यूली, हार्ट अटैक से हुई मौत

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल
  • बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  • गुड न्यूज : रुद्रप्रयाग की बेटी रीतिका रावत ने बढ़ाया मान, उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर : मिलेगा न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ

बड़ी खबर : पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर होगी भर्ती, देहरादून में बनेगा ट्रांजिट हॉस्टल

October 21, 2026
बड़ी खबर : रेखा आर्या विवाद में पति पप्पू गिरधारी को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब गिरफ्तारी तय

बड़ी खबर : 36 साल पुराने जैन दंपति हत्याकांड में रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.