Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खेल

गुड न्यूज : ‘राज सिंह डूंगर अडंर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को हराया

January 28, 2026
in खेल
0
गुड न्यूज : ‘राज सिंह डूंगर अडंर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को हराया
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पौड़ी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब जनपद के होनहार खिलाड़ी पार्थ शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर दिया।

Related posts

बड़ी खबर : पंचायत चुनाव चिन्ह आबंटन पर फिलहाल लगी रोक

जखोली : लस्या- बजीरा वार्ड पर घमासान, कौन बनेगा प्रधान

July 25, 2025

गजब : बेरोजगारों का उत्पीड़न, 23 अंक में 5 अंक काट दिए

July 4, 2025

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पार्थ शर्मा ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर-14 टीम की ओर से खेलते हुए राज सिंह डूंगर ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को यादगार जीत दिलाई।

मैच में पार्थ शर्मा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 132 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके बाद गेंदबाज़ी में भी उन्होंने अपनी धार दिखाते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे मध्य प्रदेश की टीम दबाव में आ गई। पार्थ के इस हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड की टीम ने मैच अपने नाम किया।

पार्थ की इस संयमित, आक्रामक और आत्मविश्वास से भरी पारी ने न केवल टीम को मजबूती प्रदान की, बल्कि चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों का भी दिल जीत लिया। कम उम्र में इतने बड़े मंच पर ऐसा प्रदर्शन उनके उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की ओर मजबूत संकेत माना जा रहा है।

पार्थ के पिता का नाम नीरज शर्मा है, वह श्रीनगर में इस समय ट्रैफिक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है, नीरज शर्मा भी खेल प्रेमी और एक खिलाड़ी है, वह एक बेहतरीन एथलीट है।

इस उपलब्धि पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी ने पार्थ शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना की है। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि पार्थ आने वाले समय में प्रदेश और देश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पौड़ी का नाम और ऊँचा करेंगे।

Previous Post

बड़ी बहस : बदरी-केदारनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का फिल्मी हस्तियों पर पड़ेगा असर! सारा अली खान सदमे में

Next Post

रुद्रप्रयाग : हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Next Post
रुद्रप्रयाग : हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग : हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

क्राइम : ईद की नमाज अदा कर घर लौट रहे किशोर की हत्या, हत्यारे ने किया आत्मसमर्पण

क्राइम : चाकू से गोदकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या, तीन आरोपी नामजद

1 year ago
कोरा आश्वासन : बल बधाणी ताल की बदलेगी की तस्वीर, पूर्व में भी बेवकूफ बनाया नेताजी ने

कोरा आश्वासन : बल बधाणी ताल की बदलेगी की तस्वीर, पूर्व में भी बेवकूफ बनाया नेताजी ने

1 year ago
बड़ी खबर : स्कूली छात्रा से कार धुलवाने के मामले में शिक्षक निलंबित

बड़ी खबर : स्कूली छात्रा से कार धुलवाने के मामले में शिक्षक निलंबित

11 months ago
बड़ी खबर : लैंडस्केम में घिरे पूर्व नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी के कार्यकाल का होगा स्पेशल ऑडिट

बड़ी खबर : लैंडस्केम में घिरे पूर्व नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी के कार्यकाल का होगा स्पेशल ऑडिट

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.