Wednesday, October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

रुद्रप्रयाग : शिक्षा विभाग फिर विवादों में, महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीईओ बोले – कैमरा लाने से रोका था

October 21, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
रुद्रप्रयाग : शिक्षा विभाग फिर विवादों में, महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीईओ बोले – कैमरा लाने से रोका था
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रुद्रप्रयाग/जखोली। जनपद का शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला किसी स्कूल की व्यवस्था का नहीं, बल्कि खुद मुख्य शिक्षा अधिकारी के व्यवहार का है। श्री वासुदेव जनता इंटर कॉलेज गंगानगर बांगर के प्रबंध समिति चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला पत्रकार और उनकी साथी महिला ने सीईओ पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

जखोली : दो शिक्षकों की स्मृति को समर्पित होगा जखोली का महासंग्राम, 7 नवंबर से कैरम बोर्ड प्रतियोगिता शुरू, 51 हजार से सजेगी बाजी

जखोली : दो शिक्षकों की स्मृति को समर्पित होगा जखोली का महासंग्राम, 7 नवंबर से कैरम बोर्ड प्रतियोगिता शुरू, 51 हजार से सजेगी बाजी

October 21, 2026
लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…

लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…

October 20, 2026

दरअसल यह पूरा विवाद एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक चुनाव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2024 को श्री वासुदेव जनता इंटर कॉलेज गंगानगर बांगर में साधारण सभा के सदस्य बनाने के लिए बाकायदा विज्ञापन निकाला गया था। इस विज्ञापन के बाद 178 लोगों ने बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से सदस्यता के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार इन्हीं सदस्यों के बीच से प्रबंध समिति का चुनाव प्रबंध संचालक को कराना था।

लेकिन आरोप है कि बिना किसी सार्वजनिक सूचना और बिना कोई ठोस कारण बताए दिसंबर 2025 में प्रबंध संचालक ने एक नया विज्ञापन जारी कर दिया और पुराने 178 ड्राफ्टों को निरस्त कर दिया। इस पर पूर्व प्रबंधक अंकित भट्ट ने आपत्ति जताई। अंकित भट्ट का कहना है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी की आख्या को आधार बनाकर 12 अगस्त 2026 को आनन-फानन में चुनाव भी करा दिया गया। जब इसकी जानकारी उन्हें लगी तो 13 अगस्त को उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय और शिक्षा निदेशालय देहरादून में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर भी शिकायत डाली गई, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई जांच नहीं हुई।

इसी मामले में जवाब मांगने के लिए स्थानीय महिला पत्रकार ज्योति किमोटी अपनी परिचित पुष्पा देवी के साथ बीते दिन मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची थी। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें कार्यालय में काफी देर तक बाहर बेंच पर बैठाए रखा गया। जब अंदर बुलाया गया तो अधिकारी ने उनकी बात सुनने के बजाय ऊंची आवाज में बात की और अभद्र टिप्पणी की। इस व्यवहार से दोनों महिलाएं आहत हैं।

महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में साफ कहा है कि वह कोई निजी काम से नहीं, बल्कि एक जनहित के मुद्दे पर जानकारी लेने गई थी। अगर अधिकारी को लगता है कि उनका व्यवहार सही था तो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक की जाए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। साथ में गई पुष्पा देवी ने भी इसी तरह के अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है।

वहीं इस पूरे प्रकरण पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने अपना पक्ष अलग रखा है। उनका कहना है कि प्रबंध समिति वाले मामले में पहले से ही विभागीय जांच चल रही है। उसी दिन महिला पत्रकार और एक अन्य महिला हाथ में कैमरा लेकर उनके कार्यालय में आई थी। उन्होंने केवल इतना कहा था कि कैमरा लेकर अंदर न आएं और बाहर जाकर बात करें। उन्होंने किसी भी तरह की अभद्रता से इनकार किया है।

अब मामला जिलाधिकारी के पास पहुंच गया है। महिलाओं ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी आम जनता और खासकर महिलाओं से इस तरह का व्यवहार न कर सके।

Previous Post

बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लव जिहाद : पानीपत से हरिद्वार तक युवती को भगा लाया समुदाय विशेष का युवक, युवती 3 लाख 78 हजार रुपए भी चुरा ले गई घर से

लव जिहाद : पानीपत से हरिद्वार तक युवती को भगा लाया समुदाय विशेष का युवक, युवती 3 लाख 78 हजार रुपए भी चुरा ले गई घर से

1 year ago
वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

2 months ago
शर्मनाक : देहरादून की महिला से हापुड़ मे गैंगरेप कर रेलवे स्टेशन के बाहर फेंका

शर्मनाक : भाजपा नेत्री ने कराया अपनी 13 साल की बच्ची का यौन शोषण

1 year ago
बड़ी खबर : तार बाढ़ और कंक्रीट की दीवार से मोड़ दिया गंगा का रुख

बड़ी खबर : तार बाढ़ और कंक्रीट की दीवार से मोड़ दिया गंगा का रुख

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग : शिक्षा विभाग फिर विवादों में, महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीईओ बोले – कैमरा लाने से रोका था
  • बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार
  • जखोली : दो शिक्षकों की स्मृति को समर्पित होगा जखोली का महासंग्राम, 7 नवंबर से कैरम बोर्ड प्रतियोगिता शुरू, 51 हजार से सजेगी बाजी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग : शिक्षा विभाग फिर विवादों में, महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीईओ बोले – कैमरा लाने से रोका था

रुद्रप्रयाग : शिक्षा विभाग फिर विवादों में, महिला पत्रकार से अभद्रता का आरोप, सीईओ बोले – कैमरा लाने से रोका था

October 21, 2026
बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : पत्रकारिता के नाम पर 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

October 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.