Sunday, September 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

हरिद्वार : अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश गिरफतार, अपहरित युवक की कर दी गई हत्या

September 10, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
हरिद्वार : अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश गिरफतार, अपहरित युवक की कर दी गई हत्या
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी शो से प्रेरित होकर दो युवकों ने होटल कारोबारी के बेटे के अपहरण और हत्या की खौफनाक साजिश रची। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अनवर बीते शनिवार, 6 सितंबर को अपने होटल के लिए घर से निकला था लेकिन वह वहां कभी नहीं पहुंचा। शाम करीब 4 बजे से उसका मोबाइल बंद आने लगा। देर रात तक भी जब अनवर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और फिर पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही घंटों बाद अनवर के जीजा जुबैर के मोबाइल पर अनवर के ही नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अनवर की रिहाई के बदले 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को तत्काल इस मामले में सक्रिय किया गया।
जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल एविडेंस और गवाहों के आधार पर शक की सुई नसीर के पुराने किराएदार अमजद और उसके दोस्त फरमान उर्फ लालू की ओर घुमाई। अमजद, जो एक दिव्यांग है, पिछले सात सालों से होटल मालिक के यहां टेलर का काम करता था।

जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले यूट्यूब और क्राइम टीवी शोज देखकर अपहरण और फिरौती की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन शनिवार शाम करीब चार बजे, अनवर को अमजद की दुकान में बुलाया गया, जहां दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर फरमान बाइक से धनौरी रोड की ओर ले गया। रास्ते में बाइक पंचर हो गई तो अमजद ई-रिक्शा लेकर पहुंचा और दोनों ने मिलकर शव को सुमन नगर के पास गंगनहर में फेंक दिया।

इसके बाद दोनों आरोपी कलियर मेले में घूमने चले गए, ताकि किसी को शक न हो। उसी रात अमजद ने अनवर के मोबाइल से उसके जीजा को कॉल कर फिरौती की मांग दोहराई।

अगले दिन अमजद ने फिर से अनवर के मोबाइल से जीजा जुबैर को कॉल किया और 25 लाख रुपये की डील तय करते हुए उसे रात 1 बजे पतंजलि फ्लाईओवर पर बुलाया। लेकिन वह खुद वहां नहीं पहुंचा। बाद में एक और मैसेज भेजकर जुबैर को भगवानपुर फ्लाईओवर बुलाया गया, लेकिन वहां भी आरोपी नहीं पहुंचे और फोन स्विच ऑफ कर दिया।

अमजद (33 वर्ष): निवासी मुकर्बपुर, थाना कलियर। दिव्यांग और पेशे से टेलर। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव की तलाश जारी, मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल अनवर का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस गंगनहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसमें डिजिटल और फॉरेंसिक एविडेंस के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Previous Post

बड़ी खबर : जहर का करोबार, 70 जहरीले कोबरा सहित 16 रसल वाइपर बरामद

Next Post

छात्रवृत्ति घोटाला : 17 संस्थान संदेह के घेरे में, बड़े कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द!

Next Post
छात्रवृत्ति घोटाला : 17 संस्थान संदेह के घेरे में, बड़े कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द!

छात्रवृत्ति घोटाला : 17 संस्थान संदेह के घेरे में, बड़े कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज : उत्तराखंड के टनकपुर की बेटी को अमेरिका में 25000 डॉलर की मिली छात्रवृत्ति

गुड न्यूज : उत्तराखंड के टनकपुर की बेटी को अमेरिका में 25000 डॉलर की मिली छात्रवृत्ति

1 year ago
ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करके  देहरादून में नकली दवा कंपनी का किया भंडाफोड़.……

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करके देहरादून में नकली दवा कंपनी का किया भंडाफोड़.……

3 years ago
ऋषिकेश : भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्राले की टक्कर में लगी आग, दो कि जलकर दर्दनाक मौत

ऋषिकेश : भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्राले की टक्कर में लगी आग, दो कि जलकर दर्दनाक मौत

1 year ago
ब्रेकिंग : रिश्वतखोर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को 3 साल की जेल

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को 3 साल की जेल

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता योजनाओं पर की चर्चा
  • बड़ी खबर : आपके वोट पर फर्जी आपत्ति हुई है तो करा सकते हैं FIR, चुनाव आयोग ने दिया अधिकार
  • मौसम अपडेट ‘ उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, यात्रा से बचें

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता योजनाओं पर की चर्चा

बड़ी खबर : केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता योजनाओं पर की चर्चा

September 13, 2026
बड़ी खबर : आपके वोट पर फर्जी आपत्ति हुई है तो करा सकते हैं FIR, चुनाव आयोग ने दिया अधिकार

बड़ी खबर : आपके वोट पर फर्जी आपत्ति हुई है तो करा सकते हैं FIR, चुनाव आयोग ने दिया अधिकार

September 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.