Sunday, April 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बल्ले – बल्ले : ग्लोबल समिट में हुई में निवेश की बरसात

December 10, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बल्ले – बल्ले : ग्लोबल समिट में हुई में निवेश की बरसात
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजधानी देहरादून में आयोजित हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज दूसरा और अंतिम दिन है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा  वैसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के विकास का समय है। आने वाले दिनों में पहाड़ के परिवेश में भारी और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

 8 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में निवेशकों को गारंटी देते हुए यह भरोसा दिलाया गया था कि उत्तराखंड में विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने गारंटी देते हुए कहा था कि आप यहां निवेश कीजिए मैं आपको फायदे की गारंटी देता हूं। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ की जवानी और पानी दोनों ही पहाड़ के काम आएंगे यह मेरी गारंटी है। उनके इस भरोसे के बाद निवेशकों ने भी उन पर भरोसा किया और इस निवेश को 3.5 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया। समिट के समापन संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं सबसे पहले इस देवभूमि और केदार बाबा तथा बद्री विशाल को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि धामी जी की सोच से मैं पूर्णतया सहमत हूं। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड का आज समापन नहीं शुरुआत हो रही है कहां कि इस 3.5 लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारे जाने के बाद पहाड़ का पूरा परिवेश बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम धामी अब हर 2 साल बाद ऐसे आयोजन किए जाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पहले कह दिया था कि यह दशक उत्तराखंड के विकास का दशक होगा।

Related posts

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026

 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस राज्य को बनाया अटल जी ने और मोदी जी इसे सजाने संवारने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व दूसरे राज्य का गठन एक साथ हुआ था,लेकिन विकास की दौड़ में उत्तराखंड सभी को पीछे छोड़ चुका है। सिलक्यारा सुरंग हादसे का जिक्र करते हुए सीएम धामी के धैर्य और संयम की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही सीएम धामी इसका श्रेय किसी को भी दें लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं कि संकट की उसे घड़ी में जिस धैर्य संयम का परिचय देते हुए उन्होंने इस अभियान का नेतृत्व किया वह काबिले तारीफ था तथा 41 श्रमिक बंधुओ की जान बचाने का श्रेय उन्हें ही जाता है।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और व्यक्तित्व का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। पिछले एक दशक में भारत ने अर्थव्यवस्था में ही नहीं सभी क्षेत्रों में विकास किया है। आजादी के बाद पिछले 10 सालों में जितना विकास हुआ है उतना विकास कभी भी किसी दशक में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसको पूरा करने की जिम्मेदारी देश के युवाओं को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि तमाम देश यह मानते हैं कि भारत आज सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश है तथा वह जापान व ब्रिटेन को पीछे छोड़कर बहुत जल्द विश्व की सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा। उनके देहरादून पहुंचने पर सीएम धामी ने सबसे पहले उन्हें उत्तराखंडी टोपी पहनाकर और सॉल भेंट कर उनका स्वागत किया था। उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का भी सीएम ने स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने समिट के समापन पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से लेकर इस आयोजन को सफल बनाने में किसी भी तरह का सहयोग करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं यहां आए सभी मेहमानों, अतिथियों और उघोगपतियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके सहयोग से हम इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करा पाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ही यह संभव हुआ है कि अब नए भारत का यह नया उत्तराखंड देश का ग्रोथ इंजन बनने को तैयार है। सीएम धामी ने कहा कि मैं उन सभी निवेशकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर भरोसा जताया है। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम उनका भरोसा टूटने नहीं देंगे और उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

Tags: daily global summit samacharGlobal summit samacharlatest global summit samacharupdated global summit samachar
Previous Post

बड़ी खबर : द दून स्कूल में को- एजुकेशन पर विचार

Next Post

मौसम अपडेट : मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ों में बर्फबारी के आसार और मैदानों में बढ़ेगी ठिठुरन

Next Post
मौसम अपडेट : मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ों में बर्फबारी के आसार और मैदानों में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम अपडेट : मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ों में बर्फबारी के आसार और मैदानों में बढ़ेगी ठिठुरन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

3 months ago
कानाफूसी: -मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरक सिंह रावत को बताया धोखेबाज

कानाफूसी: -मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरक सिंह रावत को बताया धोखेबाज

3 years ago
सत्ता के गलियारों से : अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का हरीश रावत के लिए विवादित बयान, कहा एक वो समय था जब ‘टोपी’ पहनकर कहते थे मैं इस्लाम का समर्थक हूं’।

सत्ता के गलियारों से : अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का हरीश रावत के लिए विवादित बयान, कहा एक वो समय था जब ‘टोपी’ पहनकर कहते थे मैं इस्लाम का समर्थक हूं’।

1 year ago
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अब तक 100 शव निकाले, बढ़ सकता है मृतकों का आकड़ा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : अब तक 100 शव निकाले, बढ़ सकता है मृतकों का आकड़ा

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.