Monday, September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : पूर्व पुलिस कप्तान पर शिकायतकर्ता को नग्न कर पीटने के आरोप हुए सिद्ध

December 11, 2025
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : पूर्व पुलिस कप्तान पर शिकायतकर्ता को नग्न कर पीटने के आरोप हुए सिद्ध
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तान रहे आईपीएस (इस्तीफा दे चुके) लोकेश्वर सिंह को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने उनके पास शिकायत लेकर आए व्यक्ति को प्रताड़ित करने का दोषी पाया है। पूर्व कप्तान ने व्यक्ति को अपने कार्यालय में नग्न किया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें झूठे मुदकमों में फंसाने की धमकी भी दी। प्राधिकरण ने लोकेश्वर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए सरकार को निर्देशित किया है।

Related posts

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

September 28, 2026
देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

September 28, 2026

घटना छह फरवरी 2023 की है। एक आरटीआई कार्यकर्ता और कपड़ों के व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण को शिकायत की थी। जोशी का कहना था कि वह भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी के बेटे हैं। उनका घर पुलिस लाइंस परिसर में ही स्थित है। वह छह फरवरी 2023 को पुलिस विभाग के क्वार्टर से निकल रही गंदगी की शिकायत करने के लिए एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के पास गए थे। आरोप था कि इस पर लोकेश्वर सिंह उन्हें अपने कार्यालय से सटे एक कमरे में ले गए। वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। इसके बाद उन्हें नग्न किया और मारपीट शुरू कर दी। उनके मातहतों ने भी जोशी के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने जोशी को पिछले दरवाजे से बाहर निकाल दिया जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।

इस पर उन्होंने जिला चिकित्सालय में अपना मेडिकल कराया जिसमें उन्हें एक्स-रे की सलाह दी गई। इस शिकायत पर प्राधिकरण ने लोकेश्वर सिंह को बुलाया लेकिन उन्होंने शपथशुदा अपना पक्ष प्राधिकरण के पास भेजा। इसमें कहा गया कि जोशी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। उस दिन भी जोशी को कुछ वाहनों में आगजनी में पूछताछ के सिलसिले में बुलाया गया था। लोकेश्वर सिंह ने मारपीट के आरोपों से इन्कार किया था। पूर्व कप्तान लोकेश्वर सिंह ने अगली सुनवाई में भी इसी प्रकार अपना जवाब भेजा और कहा कि पुलिस लाइंस में गंदगी वाली बात भी सही नहीं है। इस पर शिकायतकर्ता जोशी ने मुकदमों के संबंध में बताया कि सभी मुदकमों में पुलिस कर्मचारी ही वादी हैं और इनमें से किसी में भी उन्हें सजा या जुर्माना नहीं लगाया गया है।
न्यायमूर्ति एनएस धानिक की अध्यक्षता और पूर्व आईपीएस पुष्पक ज्योति व अजय जोशी की सदस्यता वाली पीठ ने तत्कालीन पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के तथ्यों में कोई दम नहीं पाया। पीठ ने माना कि एसपी पिथौरागढ़ के तथ्य विश्वास योग्य नहीं हैं। जबकि, शिकायतकर्ता लक्ष्मी दत्त जोशी के पास घटना के दिन ही कराया गया मेडिकल और एक्स-रे की रिपोर्ट है। इसमें चोट 12-24 घंटे के भीतर होना पाया है। लोकेश्वर सिंह ने इसके विरोध में अपना कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया है। शिकायतकर्ता ने किसी थाने के कर्मचारी पर आरोप नहीं लगाए हैं। लिहाजा एसपी लोकेश्वर सिंह पर यह आरोप सिद्ध होते हैं जो कि पुलिस विभाग की छवि को भी धूमिल करने वाले हैं। सारी विवेचना और सुनवाई से यह सिद्ध हुआ है कि शिकायतकर्ता को नग्न बैठाकर उनके साथ मारपीट की गई। प्राधिकरण ने इस मामले में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की संस्तुति करते सरकार को निर्देशित किया है।
लोकेश्वर सिंह पौड़ी जिले के पुलिस कप्तान रहते हुए अक्तूबर में त्यागपत्र दे चुके हैं। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक संस्था में हुआ था। फिलहाल वह अवकाश पर चल रहे हैं। लोकेश्वर सिंह ने उत्तराखंड कैडर में 11 साल सेवाएं दी हैं। गत 28 नवंबर को उनका इस्तीफा केंद्र सरकार ने मंजूर भी कर लिया है।

Previous Post

देखें वीडियो : तीन भालुओं से बचकर स्कूली बच्चों ने बचाई जान

Next Post

दहशत : गुलदार के हमले में घास लेने गई एक और महिला घायल, गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर एम्स किया रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: राज्य सरकार ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया

बड़ी खबर: राज्य सरकार ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया

3 years ago
सुखद : इस एक विद्यालय के छह विद्यार्थियों का अग्निवीर सेना में चयन, शिक्षक हुए गदगद

सुखद : इस एक विद्यालय के छह विद्यार्थियों का अग्निवीर सेना में चयन, शिक्षक हुए गदगद

10 months ago
पंचायत चुनाव : फर्जी  बीएलओ ने हटाया मत पत्र से नाम, अब  जाएगी नौकरी

पंचायत चुनाव : फर्जी  बीएलओ ने हटाया मत पत्र से नाम, अब  जाएगी नौकरी

1 year ago
सराहनीय : कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में नाबालिग लड़की को भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सराहनीय : कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में नाबालिग लड़की को भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश
  • देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा
  • शर्मनाक : मुंबई में उत्तराखंड की युवती से दुष्कर्म, शूट के बहाने बेहोश कर रेप

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

बड़ी खबर : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, EO का वेतन रोकने के निर्देश

September 28, 2026
देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

देहरादून :  शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने ग्रेटर नोएडा से एक आरोपी दबोचा

September 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.