Wednesday, July 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

सराहनीय : टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम, संघर्ष और मेहनत की मिसाल

June 2, 2026
in Uncategorized
0
सराहनीय : टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम, संघर्ष और मेहनत की मिसाल
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऋषिकेश। आर्थिक अभावों और कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए ऋषिकेश की मीनाक्षी भाटिया ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होकर प्रेरणा की नई मिसाल कायम की है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

July 22, 2026
ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

July 21, 2026

मीनाक्षी भाटिया ने पहली ही बार में उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन महज पांच अंकों से अंतिम चयन से चूक गई थीं। वर्ष 2020 में उन्होंने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर से बीकॉम में विश्वविद्यालय टॉप कर गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था।

मीनाक्षी की सफलता की कहानी संघर्ष से भरी रही है। वर्ष 2003 में उनके पिता का निधन हो गया था, तब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थीं। परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां नीलम भाटिया के कंधों पर आ गई। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए नीलम भाटिया ने टिफिन सेवा शुरू की। मीनाक्षी और उनकी बड़ी बहन शिल्पा भाटिया पढ़ाई के साथ-साथ घर-घर टिफिन पहुंचाने का काम भी करती थीं।

मीनाक्षी ने बताया कि शुरुआत में पैदल और बाद में स्कूटी से टिफिन की होम डिलीवरी की जाती थी। समय बचने पर उन्होंने पूरी ऊर्जा पढ़ाई में लगाई और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर मेहनत जारी रखी।

उनकी बड़ी बहन शिल्पा भाटिया भी उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में पौड़ी में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बहन की सफलता से प्रेरित होकर मीनाक्षी ने भी प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा और उसे पूरा कर दिखाया।

अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। स्वअध्ययन, नियमित टेस्ट सीरीज और सीमित संसाधनों के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से वह सोशल मीडिया और इंटरनेट से लगभग दूर रहीं तथा केवल अध्ययन सामग्री के लिए ही इनका उपयोग किया।

मीनाक्षी की यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। उनकी सफलता ने बेटियों की क्षमता, संघर्षशीलता और आत्मविश्वास को एक बार फिर साबित किया है।

Previous Post

ब्रेकिंग : इन आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट

Next Post

ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री को किया गया करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार……

ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री को किया गया करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार……

3 years ago
स्टिंग प्रकरण:  सीबीआई कोर्ट ने सुनाया हरीश रावत और हरक सिंह रावत को वॉयस सैंपल देने  फैसला….

स्टिंग प्रकरण: सीबीआई कोर्ट ने सुनाया हरीश रावत और हरक सिंह रावत को वॉयस सैंपल देने फैसला….

3 years ago
अपडेट : इस योजना में लगाए पैसे रिटायरमेंट के बाद देगी आपको पेंशन

अपडेट : इस योजना में लगाए पैसे रिटायरमेंट के बाद देगी आपको पेंशन

3 years ago
बदला बॉलीवुड : अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के नाम से इंडिया हटाकर किया भारत

बदला बॉलीवुड : अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के नाम से इंडिया हटाकर किया भारत

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
  • ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से
  • क्राइम : महादेव मंदिर में दोहरा हत्याकांड, गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी सहित 4 फरार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

July 22, 2026
ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

July 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.