Sunday, October 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

गजब : “लखपति दीदी बनाते-बनाते बन गई रेखा आर्य करोड़पति दीदी”, बंगले से लेकर प्रॉपर्टी तक पर उठे सवाल

October 25, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

अल्मोड़ा/देहरादून। नारा था मेरी दीदी को लखपति बनाना है। लेकिन मंत्री रेखा आर्या के महिला सशक्तिकरण विभाग में दीदी लखपति नहीं, सीधे करोड़पति बन गईं! और करोड़पति भी कोई आम दीदी नहीं, आरोप है कि करोड़ों का खेल खुद मंत्री जी के घर में ही खेला गया।

Related posts

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

October 24, 2026
बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार

बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार

October 24, 2026

दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ही लखपति दीदी योजना देखता है, जिसकी मुखिया हैं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। सरकार कहती है हमने दीदियों को आत्मनिर्भर बनाया। लेकिन अब अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने 210 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पूरी योजना पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

पति ने ही खोली पोल, बंगले और प्रॉपर्टी का भी जिक्र
विधायक मनोज तिवारी का सबसे बड़ा बम यही है। उनका दावा है कि 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप खुद मंत्री रेखा आर्या के पति ने लगाए हैं। यानी घर की बात बाहर आई है।

आरोपों में सिर्फ नकद लेन-देन ही नहीं, बल्कि देहरादून और अन्य जगहों पर बने आलीशान बंगले और बेनामी प्रॉपर्टियों का भी जिक्र आ रहा है। सवाल उठ रहा है कि एक जनप्रतिनिधि की इतनी कम समय में इतनी संपत्ति कैसे बढ़ गई? क्या ये पैसा उसी लखपति दीदी योजना के नाम पर आया है, जो गरीब महिलाओं के लिए था?

तिवारी ने तंज कसते हुए कहा – “हम तो सोच रहे थे लखपति दीदी योजना से गांव की महिलाएं लखपति बनेंगी, पर यहां तो एक ही दीदी अपने आलीशान बंगले में बैठकर करोड़पति बन गई। अगर 210 करोड़ का हिसाब सही है तो ये उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण घोटाला है।”

मंत्री जी इस्तीफा कब देंगी?
तिवारी ने मांग की है कि जब तक बंगले, प्रॉपर्टी और 210 करोड़ के लेन-देन की निष्पक्ष जांच नहीं होती, मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

अब गांव-गांव में महिलाएं पूछ रही हैं -दीदी,हमें तो समूह से 10 हजार का लोन लेने के लिए 10 चक्कर काटने पड़ते हैं, और यहां बंगले पर बंगले खड़े हो रहे हैं?

सरकार लखपति दीदी के फोटो वाले पोस्टर तो खूब लगाती है, पर क्या इस करोड़पति दीदी के बंगले वाले मामले की जांच का पोस्टर भी लगेगा?

बहरहाल अकूत संपत्ति को लेकर विपक्षी ने रेखा आर्य को घेर लिया है, जिससे आने वाले चुनावी माहौल में उनके प्रतिद्वंद्वियों को खास मुद्दा मिल गया है। देखना दिलचस्प होगा की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य इन मुश्किलों से कैसे निजात पाती है!

Previous Post

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : सोलर प्लांट की फाइल पास कराने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

ब्रेकिंग : सोलर प्लांट की फाइल पास कराने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

3 months ago
बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के प्रमोशन

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के प्रमोशन

9 months ago

ग्रुप डांस में स्वाती का ग्रुप अव्वल, छात्र संघ अध्यक्ष आशीष राणा ने साझा किए अनुभव

3 years ago
डीएम-डीएम खेल रही सरकार: रुद्रप्रयाग विधायक पर उठ रहे सवाल

डीएम-डीएम खेल रही सरकार: रुद्रप्रयाग विधायक पर उठ रहे सवाल

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : “लखपति दीदी बनाते-बनाते बन गई रेखा आर्य करोड़पति दीदी”, बंगले से लेकर प्रॉपर्टी तक पर उठे सवाल
  • शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश
  • बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

गजब : “लखपति दीदी बनाते-बनाते बन गई रेखा आर्य करोड़पति दीदी”, बंगले से लेकर प्रॉपर्टी तक पर उठे सवाल

October 25, 2026
शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

October 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.