Saturday, October 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार

October 24, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

त्यूणी/देहरादून। त्यूणी सब-स्टेशन में तैनात बिजली लाइनमैन की बेटियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र संघ चुनाव में खड़ी हुईं दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल न कराने पर पिता को फोन पर भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित लाइनमैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Related posts

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

October 24, 2026
हरीश रावत का बड़ा हमला : बोले “ये उजाड़ू बल्द नहीं, महापापी बल्द है”, बवाल के बाद मचा सियासी भूचाल

हरीश रावत का बड़ा हमला : बोले “ये उजाड़ू बल्द नहीं, महापापी बल्द है”, बवाल के बाद मचा सियासी भूचाल

October 24, 2026

शिकायत के मुताबिक पीड़ित ग्राम घुमरा खत देवेगठ तहसील त्यूणी का रहने वाला है और सहसपुर उपखंड के त्यूणी सब-स्टेशन में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। उसकी दो बेटियां दीक्षा और साक्षी पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय लुही में पढ़ती हैं। दोनों ने हाल ही में हुए छात्र संघ चुनाव में सचिव और सह-सचिव पद पर चुनाव लड़ा था। पीड़ित का आरोप है कि इसी चुनाव के बाद ग्राम बिरला निवासी मगन सिंह और राजपाल सिंह ने 7 अक्टूबर को सुबह अलग-अलग समय पर फोन किया और दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर फोन पर ही गाली-गलौज की गई। पीड़ित का कहना है कि इस पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।

प्रार्थना पत्र में आगे बताया गया है कि जब आरोपियों को रिकॉर्डिंग होने की जानकारी मिली तो वे अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर त्यूणी स्थित बिजली घर पहुंच गए। वहां उस समय लाइनमैन मौजूद नहीं था, लेकिन मौजूद कर्मचारी देवेश विजल्वाण के सामने भी उन्होंने गालियां दीं और देख लेने की धमकी दी। पीड़ित ने खुद को दिव्यांग बताते हुए कहा है कि इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है और भय के माहौल में जी रहा है।

फिलहाल इस शिकायत के आधार पर पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविकता सामने आ पाएगी।

Previous Post

हरीश रावत का बड़ा हमला : बोले “ये उजाड़ू बल्द नहीं, महापापी बल्द है”, बवाल के बाद मचा सियासी भूचाल

Next Post

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

Next Post
शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव : उर्मिला सनावर का दावा कि सुरेश राठौड़ की कथित चोरी की गाड़ी नेपाल है, हाल ही में हुआ था मुकदमा

एक्सक्लूसिव : उर्मिला सनावर का दावा कि सुरेश राठौड़ की कथित चोरी की गाड़ी नेपाल है, हाल ही में हुआ था मुकदमा

10 months ago

पंचायत चुनाव :तिकड़मबाज भाजपा रही पंचायत चुनाव में सफल

1 year ago
अधूरी प्रेम कहानी : समधी से हुआ प्यार जमाने ने नहीं किया, स्वीकार दोनों ने दी जान

अधूरी प्रेम कहानी : समधी से हुआ प्यार जमाने ने नहीं किया, स्वीकार दोनों ने दी जान

3 years ago
बेरोजगारी : उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में चौकीदार की नौकरी के लिए होड़, 2364 पदों पर 48 हजार से ज्यादा आवेदन

बेरोजगारी : उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में चौकीदार की नौकरी के लिए होड़, 2364 पदों पर 48 हजार से ज्यादा आवेदन

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश
  • बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार
  • हरीश रावत का बड़ा हमला : बोले “ये उजाड़ू बल्द नहीं, महापापी बल्द है”, बवाल के बाद मचा सियासी भूचाल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

शिक्षकों पर लगाम : सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, निदेशक ने दिए कार्रवाई के आदेश

October 24, 2026
बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार

बड़ी खबर : बिजली लाइनमैन की छात्र नेता बेटियों को कांग्रेस में शामिल होने का दबाव, विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP से सुरक्षा की गुहार

October 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.