Monday, August 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

क्राइम : खुला अंतरराज्यीय चोर गिरोह का राज, पौड़ी पुलिस ने चार शातिर दबोचे

July 7, 2026
in Uncategorized
0
क्राइम : खुला अंतरराज्यीय चोर गिरोह का राज, पौड़ी पुलिस ने चार शातिर दबोचे
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार की रणनीति और पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कोटद्वार में हुए लाखों रुपये के चोरी के मामले का महज चार दिन में खुलासा हो गया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की नकदी, दो चोरी की अपाचे मोटरसाइकिलें और वारदात में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद आरिफ अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Related posts

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

August 24, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

August 24, 2026

पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को कोटद्वार निवासी उमेश चंद बमोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जून माह की छुट्टियों में परिवार सहित पैतृक गांव गए होने के दौरान उनके बंद घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दुर्गापुरी, देवी मंदिर रोड, नजीबाबाद रोड और हरिद्वार मार्ग तक लगे लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 6 जुलाई को गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित निवासी गाजियाबाद, कासिफ उर्फ नन्हे, आमिर और आसिफ उर्फ अमन निवासी बरेली/दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कोटद्वार में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की थी और चोरी किए गए आभूषण महज 15 हजार रुपये में बेच दिए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की रकम में से 13,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने वारदात से पहले उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से एक अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसी बाइक से कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी की। पुलिस ने देहरादून से चोरी की गई दो अपाचे मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले कार से किसी शहर में पहुंचते, वहां से मोटरसाइकिल चोरी करते और फिर उसी से कॉलोनियों में बंद मकानों की पहचान करते। वारदात के बाद चोरी की बाइक को कई बार मौके पर ही छोड़ देते थे ताकि पुलिस गुमराह हो जाए। चोरी का सामान तुरंत दूसरे साथियों के जरिए दूसरे स्थान पर भेज दिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों और फरार सरगना मोहम्मद आरिफ के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चोरी, लूट, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस उत्कृष्ट कार्रवाई पर एसएसपी सर्वेश पंवार ने पूरी पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Previous Post

आक्रोश : पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 10 जुलाई को तहसील स्तर पर धरना देंगे शिक्षक

Next Post

बड़ी खबर : दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बहाल होगा, केंद्र को नहीं है आपत्ति

Next Post
ब्रेकिंग : कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट बंद, मजाक मजाक मे सुप्रीम कोर्ट को लेकर हुई थी आलोचना

बड़ी खबर : दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बहाल होगा, केंद्र को नहीं है आपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:यात्रा पर पड़ती भारी, बर्फबारी

बड़ी खबर:यात्रा पर पड़ती भारी, बर्फबारी

3 years ago
बड़ी खबर : प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

बड़ी खबर : प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

1 year ago
चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ की सड़कों और दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ की सड़कों और दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

2 months ago
सूअवसर : RIMC में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने को तैयार

सूअवसर : RIMC में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने को तैयार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल
  • मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • आक्रोश : 13 सितंबर को गुरूजन गरजेंगे मुख्यमंत्री आवास

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : ट्रॉले से गिरी पोकलैंड मशीन, ऑपरेटर घायल

August 24, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

August 24, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.