Wednesday, November 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

November 25, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 26 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार अपनी प्रमुख उपलब्धियों, जनहित में लिए गए फैसलों और विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा जनता को देगी।

Related posts

उत्तरकाशी में भीषण आग : पवाणी गांव में 30 लकड़ी के मकान जलकर राख

उत्तरकाशी पवाणी अग्निकांड : 33 मकान राख, 58 परिवार बेघर

November 25, 2026
ऋषिकेश : रेल हादसे में 10 अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई

ऋषिकेश : रेल हादसे में 10 अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई

November 25, 2026

सरकार का दावा है कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के 35 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिससे युवाओं का भरोसा मजबूत हुआ है। इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई।

कनेक्टिविटी के मोर्चे पर सरकार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा कर रही है। चारधाम सड़क परियोजना और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को भी सरकार अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है। धार्मिक पर्यटन में भी बढ़ोतरी का दावा किया गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में 65 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 3.5 लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे और 80 हजार लोगों ने आदि कैलाश की यात्रा की।

आर्थिक मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2.55 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 3.82 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 1.19 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महिला सशक्तिकरण के तहत 3 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनने का दावा भी सरकार कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार के दावों पर सवाल उठा रहा है। आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में कुल 3980 घोषणाएं कीं, जिनमें से 2535 घोषणाओं का ही शासनादेश जारी हो सका है, जबकि 399 घोषणाएं अभी भी अपूर्ण हैं और 982 पर कार्रवाई चल रही है।

भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसी रिपोर्ट कार्ड को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहती है। पार्टी ने 60 पार का लक्ष्य रखा है और कार्यकर्ताओं को रिपोर्ट कार्ड घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि जनता इस रिपोर्ट कार्ड को कितना स्वीकार करती है।

Previous Post

उत्तरकाशी पवाणी अग्निकांड : 33 मकान राख, 58 परिवार बेघर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : इस जिले में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

ब्रेकिंग : इस जिले में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

7 months ago
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, बोली मेरा फर्जी अकाउंट बनाकर मुझे किया जा रहा बदनाम

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, बोली मेरा फर्जी अकाउंट बनाकर मुझे किया जा रहा बदनाम

2 months ago
बड़ी खबर: सपेरा गैंग ने कितने ही अंकितों को सुलाया मौत के आगोश में

बड़ी खबर: सपेरा गैंग ने कितने ही अंकितों को सुलाया मौत के आगोश में

3 years ago
मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट जारी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार
  • उत्तरकाशी पवाणी अग्निकांड : 33 मकान राख, 58 परिवार बेघर
  • ऋषिकेश : रेल हादसे में 10 अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

November 25, 2026
उत्तरकाशी में भीषण आग : पवाणी गांव में 30 लकड़ी के मकान जलकर राख

उत्तरकाशी पवाणी अग्निकांड : 33 मकान राख, 58 परिवार बेघर

November 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.