Wednesday, November 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

उत्तरकाशी पवाणी अग्निकांड : 33 मकान राख, 58 परिवार बेघर

November 25, 2026
in Uncategorized
0
उत्तरकाशी में भीषण आग : पवाणी गांव में 30 लकड़ी के मकान जलकर राख
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती पवाणी गांव में मंगलवार शाम लगी भीषण आग को लेकर अब प्रशासन की फाइनल रिपोर्ट सामने आ गई है। पुरोला के एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक इस अग्निकांड में 33 आवासीय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। इसके साथ ही गांव का पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। कुल 58 परिवार इस हादसे से प्रभावित हुए हैं।

Related posts

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

November 25, 2026
ऋषिकेश : रेल हादसे में 10 अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई

ऋषिकेश : रेल हादसे में 10 अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई

November 25, 2026

राहत की सबसे बड़ी बात ये है कि अब तक किसी भी व्यक्ति या मवेशी की जान जाने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों की सूझबूझ से 13 मकानों को जलने से बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के बुद्धि सिंह के मकान से आग शुरू हुई थी। गांव के ज्यादातर मकान लकड़ी के बने हैं और एक दूसरे से सटे हुए हैं, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान घरों में रखे 5 से 6 रसोई गैस सिलिंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए, जिससे आग और भड़क गई। ग्रामीणों को घर से राशन, कपड़े, बर्तन, नकदी तक निकालने का मौका नहीं मिला।

पवाणी गांव मोरी तहसील मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर सड़क मार्ग और उसके बाद करीब 5 किलोमीटर पैदल दूरी पर है। सड़क निर्माणाधीन होने के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में करीब 3 घंटे लग गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों और स्थानीय संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर भेज दी थीं। प्रभावित परिवारों को भोजन, राशन, कंबल, अस्थाई आवास और चिकित्सा सुविधा भेजी जा रही है। नुकसान का आकलन करके नियमानुसार राहत दी जाएगी।

वहीं पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत, आर्थिक सहायता और स्थाई पुनर्वास की मांग की है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी जिलाधिकारी से फोन पर बात करके राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

कड़ाके की ठंड के बीच 58 परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके लिए टेंट और राहत सामग्री भेजी जा रही है। आग लगने के असली कारण की जांच अभी चल रही है।

 

Previous Post

ऋषिकेश : रेल हादसे में 10 अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई

Next Post

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

Next Post
बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

विभाग बदला लेकिन हालात नहीं : भरसार की छात्रा की मौत ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, मंत्री बदलने से भी नहीं सुधरे हालात

विभाग बदला लेकिन हालात नहीं : भरसार की छात्रा की मौत ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, मंत्री बदलने से भी नहीं सुधरे हालात

3 months ago
पुलिस ने किया ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, नशे के 1360 कैप्सूल बरामद

पुलिस ने किया ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, नशे के 1360 कैप्सूल बरामद

4 years ago
नितिन लोहनी हत्याकांड: पूर्व पार्षद अमित बिष्ट और बेटे पर कसा गैंगस्टर का शिकंजा, पुलिस बोली इलाके में फैलाते थे खौफ

नितिन लोहनी हत्याकांड: पूर्व पार्षद अमित बिष्ट और बेटे पर कसा गैंगस्टर का शिकंजा, पुलिस बोली इलाके में फैलाते थे खौफ

5 months ago
धोषणा : यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त हुए तय

धोषणा : यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त हुए तय

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार
  • उत्तरकाशी पवाणी अग्निकांड : 33 मकान राख, 58 परिवार बेघर
  • ऋषिकेश : रेल हादसे में 10 अधिकारियों- कर्मचारियों पर कार्रवाई

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

बड़ी खबर : धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, 26 नवंबर को जनता के सामने रखेगी सरकार

November 25, 2026
उत्तरकाशी में भीषण आग : पवाणी गांव में 30 लकड़ी के मकान जलकर राख

उत्तरकाशी पवाणी अग्निकांड : 33 मकान राख, 58 परिवार बेघर

November 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.