Thursday, September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

धरपकड़ : दो रिश्वतखोर इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई और विजिलेंस ने धर दबोचा

September 11, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
धरपकड़ : दो रिश्वतखोर इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई और विजिलेंस ने धर दबोचा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। सीबीआई और विजिलेंस ने दो अलग-अलग मामलों में दो रिश्वतखोर अभियंताओं को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सीबीआई ने एलआईसी के सहायक अधिशासी अभियंता और दूसरे मामले में विजिलेंस ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की कार्रवाई

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

सीबीआइ ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के सहायक अधिशासी अभियंता भगवती प्रसाद को लंबित बिलों का भुगतान करने के एवज में ठेकेदार से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

इस विषय में सीबीआइ को शिकायत मिली थी कि एलआइसी के मंडल कार्यालय हरिद्वार रोड, देहरादून में तैनात सहायक अधिशासी अभियंता (विद्युतीय) भगवती प्रसाद एक ठेकेदार से लंबित बिलों के भुगतान के बदले 57 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। ठेकेदार के बार-बार अनुरोध करने के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें 15 हजार रुपये अग्रिम, जबकि शेष बाद देने की बात तय हुई। शिकायत पर एएसपी सीबीआइ ने जांच के लिए टीम गठित की। शिकायत सही मिलने पर सीबीआइ ने मंगलवार की शाम ठेकेदार से 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहे भगवती प्रसाद को रंगेहाथ उनके कार्यालय में ही दबोच लिया।

सीबीआइ आरोपित को मंडल कार्यालय परिसर में ही आवासीय कालोनी में ले गई और आवास की तलाशी ली। रात तक तलाशी अभियान जारी था। आरोपित को आज बुधवार को सीबीआइ की विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस के हत्थे चढ़ा उर्जा निगम का इंजीनियर

दूसरे मामले में विजिलेंस ने बिजली कनेक्शन के लगवाने के बदले उपभोक्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (ऊर्जा निगम) के अवर अभियंता परवेज आलम को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने अवर अभियंता के लिए उपभोक्ता को जाल में फंसाने का काम कर रहे एजेंट आदित्य पर नौटियाल को भी गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि ऊर्जा निगम के हरबर्टपुर (विकासनगर) सब-स्टेशन का अवर अभियंता परवेज आलम बिजली कनेक्शन लगाने के एवज में उपभोक्ता से रिश्वत मांग रहा है। आरोप है कि अवर अभियंता ने रिश्वत की बातचीत के लिए आदित्य को नौटियाल को बतौर एजेंट रखा हुआ है। अभियंता के कार्यालय के बाहर वही सभी कामों के लिए रिश्वत की रकम तय करता है और फिर अभियंता के कार्यालय लेकर जाता है।

प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया। जैसे ही उपभोक्ता ने कार्यालय भीतर रिश्वत के 15 हजार दिए, विजिलेंस ने आरोपित अवर अभियंता व एजेंट को रंगे हाथ दबोच लिया। निदेशक सतर्कता डा. वी मुरुगेशन बताया कि यह कार्रवाई विजिलेंस टोल-फ्री नंबर-1064 पर मि शिकायत के आधार पर की गई है आरोपी को कोर्टमें पेश किया जाएगा।

Tags: उत्तराखंड विजिलेंस
Previous Post

बड़ी खबर : प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती परीक्षा स्थगित, राजकीय शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन शुरू 

Next Post

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

Next Post
बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

साइबर क्राइम : ऑनलाइन साइकिल बेचना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने ऐसे ठग लिया

साइबर क्राइम : ऑनलाइन साइकिल बेचना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने ऐसे ठग लिया

7 months ago
सरकार बहादुर : बल अब भालू, गुलदार, हाथी और बंदरों की नसबंदी करेगा वन विभाग, प्रस्ताव तैयार

गजब : सरकार मेहरबान तो मंत्री पहलवान, अब ‘माननीयों’ को मिलेगा 90 हजार मासिक यात्रा भत्ता

8 months ago
शिक्षित बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर : ‘समूह ग’ के अंतर्गत निकली इन पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

शिक्षित बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर : ‘समूह ग’ के अंतर्गत निकली इन पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

9 months ago
रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पुलिसकर्मियों को डेढ़ साल की सजा

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पुलिसकर्मियों को डेढ़ साल की सजा

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब
  • रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
  • एम्स में फर्जी भर्ती का खेल : तीन आरोपी पकड़े, पूर्व निदेशक के दौर से ही घोटालों से घिरा है एम्स ऋषिकेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026
रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

September 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.