हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी एक बार फिर रैगिंग के आरोपों से घिर गया है। यहां जम्मू-कश्मीर के एक नवप्रवेशी छात्र ने सीनियर छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उधमपुर निवासी छात्र का आरोप है कि 5 अक्टूबर को दाखिला लेते ही सीनियर्स ने उसे कमरे में बुलाकर गाली-गलौज की और ‘बॉस’ कहने के लिए मजबूर किया। इस अभद्रता से आहत होकर छात्र ने अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया और प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी।
मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











