Saturday, September 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग

September 25, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर :मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, जल्द निराकरण की मांग
Share on FacebookShare on Whatsapp

जखोली / रुद्रप्रयाग। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की दीर्घ अवधि से लंबित 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखण्ड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन तहसीलदार जखोली के माध्यम से प्रेषित किया गया है।

Related posts

गजब : पांडवाज़ ग्रुप ने सोशल मीडिया से लगाई गुहार, 38वें राष्ट्रीय खेल के कलाकारों का भुगतान 21 महीने से लटका

गजब : पांडवाज़ ग्रुप ने सोशल मीडिया से लगाई गुहार, 38वें राष्ट्रीय खेल के कलाकारों का भुगतान 21 महीने से लटका

September 26, 2026
गुड न्यूज : एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया

गुड न्यूज : एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया

September 26, 2026

ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए लगातार शासन से अनुरोध किया जा रहा है। पूर्व में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त एवं सचिव कार्मिक और वित्त स्तर पर बैठकें हुईं और उनके कार्यवृत्त भी शासन द्वारा निर्गत किए गए, जिसमें कतिपय बिंदुओं पर सहमति भी बनी थी, लेकिन आज तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं। इससे प्रदेश के हजारों मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों में हताशा और आक्रोश व्याप्त है।

फेडरेशन ने कहा है कि मिनिस्ट्रीयल कार्मिक विभागीय कार्यों के कुशल संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है, लेकिन शासन की उपेक्षा के कारण न्यायोचित निराकरण की अपेक्षा के साथ 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है।

मांगों में कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन लेवल 5 (2800) अनुमन्य करते हुए प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी के पद को समाहित कर पदनाम प्रशासनिक अधिकारी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद को समाहित कर पदनाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं उप निदेशक प्रशासन लेवल 11 का एक अतिरिक्त पद सृजित करने, जिन विभागों में पदोन्नतियां नहीं हो रही हैं वहां पदोन्नत एसीपी की व्यवस्था लागू करने, पदोन्नति में लागू फार्गो नियमावली को समाप्त कर पूर्ववर्ती शासनादेश लागू करने, जिन विभागों में मिनिस्ट्रीयल पदों का पुनर्गठन नहीं हुआ है वहां शीघ्र पुनर्गठन कराने, प्रदेश में 80 प्रतिशत कार्मिकों के सरकारी सेवा में होने के कारण पुरानी पेंशन योजना से वंचित होने पर उन्हें पुरानी पेंशन से आच्छादित करने, गोल्डन कार्ड में आ रही असुविधा को तत्काल समाप्त करने, स्थानांतरण अधिनियम में आ रही कठिनाइयों के निराकरण हेतु शीघ्र बैठक आयोजित करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्धारण का संशोधित शासनादेश निर्गत करने, मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की कॉमन सेवा नियमावली प्रख्यापित करने, स्थानांतरण अधिनियम में समूह ग के कार्मिक को उसके गृह तहसील में भी तैनाती किए जाने का शासनादेश निर्गत करने, पदोन्नति में संक्रमण काल को समाप्त करने तथा मिनिस्ट्रीयल के सृजित पदों पर किसी भी प्रकार से आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती न करने और इसके लिए स्पष्ट एसओपी बनाने की मांग शामिल है।

इस मौके पर तहसील से
सुनील चंद्र – पेशागार,
अमित, मुकेश, नितिन

एजुकेट से मनीष चौधरी, अंकित, अर्जुन, देवचंद शाह

ब्लॉक से अशोक कुमार गुसांईं , कुंवर सिंह भरोसी भारती आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous Post

बड़ी खबर एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज से दाखिला, नगर पंचायत चेयरमैन समेत पांच गिरफ्तार

Next Post

लुटेरी दुल्हन। शादी की दूसरी रात ही दुल्हन ने कर दिया कांड, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर किया साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

विधानसभा चुनाव : रुद्रप्रयाग में भाजपा की सियासत तेज, टिकट की दौड़ में कई चेहरे

विधानसभा चुनाव : रुद्रप्रयाग में भाजपा की सियासत तेज, टिकट की दौड़ में कई चेहरे

6 days ago
अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने की बड़ी कार्रवाई की मांग, फर्जी ऑडियो वायरल करने वाले इन न्यूज चैनलों पर आरोप

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने की बड़ी कार्रवाई की मांग, फर्जी ऑडियो वायरल करने वाले इन न्यूज चैनलों पर आरोप

9 months ago
शर्मनाक : ईद के दिन गाय को मार कर मनाया गया त्यौहार, 950 किलो गौ मांस के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

शर्मनाक : ईद के दिन गाय को मार कर मनाया गया त्यौहार, 950 किलो गौ मांस के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

1 year ago
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, चेतावनी जारी

3 weeks ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : पांडवाज़ ग्रुप ने सोशल मीडिया से लगाई गुहार, 38वें राष्ट्रीय खेल के कलाकारों का भुगतान 21 महीने से लटका
  • गुड न्यूज : एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया
  • सराहनीय : पहाड़ में स्वरोजगार की मिसाल बने पाबौ के राजेंद्र चमोली, सा मछली तालाबों से सालाना 3 लाख की बचत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : पांडवाज़ ग्रुप ने सोशल मीडिया से लगाई गुहार, 38वें राष्ट्रीय खेल के कलाकारों का भुगतान 21 महीने से लटका

गजब : पांडवाज़ ग्रुप ने सोशल मीडिया से लगाई गुहार, 38वें राष्ट्रीय खेल के कलाकारों का भुगतान 21 महीने से लटका

September 26, 2026
गुड न्यूज : एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया

गुड न्यूज : एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराया

September 26, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.