क्ष
7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। आज इस यात्रा को 4 साल पूरे हो गए हैं।
राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा करीब 4000 किलोमीटर से ज्यादा चली थी और कश्मीर तक गई थी। यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों का संदेश देना बताया गया था।
इस दौरान राहुल गांधी पैदल चलकर लोगों से मिले, अलग-अलग वर्गों, किसानों, छात्रों और मजदूरों से बातचीत की थी।
कांग्रेस इसे नफरत के खिलाफ मोहब्बत और संविधान की रक्षा के संकल्प के तौर पर याद कर रही है।







