रुद्रप्रयाग से दुखद खबर है। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में अचानक सीने में दर्द के बाद परिवार उन्हें श्रीकोट के बेस अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन से जिले के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में शोक है।
दिलवर बिष्ट पिछले करीब 19-20 सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006-07 के आसपास की थी। इस दौरान उन्होंने कई बड़े अखबारों और चैनलों में काम किया, जिसमें दैनिक जागरण, शाह टाइम्स और अनादि टीवी प्रमुख हैं।
वे अपनी सरल और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। हमेशा गांव, गरीब और आम लोगों के मुद्दों को उठाना उनकी पत्रकारिता की पहचान रही।
उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार और पर्वतजन फाउंडेशन के संस्थापक शिव प्रसाद सेमवाल, बृजेश भट्ट, कुलदीप राणा ‘आजाद’, दुर्गा प्रसाद नौटियाल, संदीप थपलियाल, नरेश भट्ट, सतीश भट्ट, देवेंद्र चमोली सहित जगदम्बा कोठारी ने दुख व्यक्त कर इस पत्रकारिता जगत की अपूर्ण छति बताया है।








