Tuesday, September 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

रुद्रप्रयाग : हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले गरीब पिंकू को मिला इंसाफ, यूपीसीएल के एमडी पर मुकदमा दर्ज

July 31, 2026
in Uncategorized
0
रुद्रप्रयाग : हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले गरीब पिंकू को मिला इंसाफ, यूपीसीएल के एमडी पर मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून/ जखोली। साल 2023 में देहरादून के कारगी चौक के पास हुई एक लापरवाही ने रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकास खंड के त्युंखर गांव निवासी 35 वर्षीय पिंकू लाल की पूरी दुनिया बदल दी। पेशे से चालक पिंकू उस दिन गाड़ी से उतरकर फोन पर बात कर रहे थे, तभी मानकों के विपरीत नीचे झूल रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट के तेज झटके से वह गंभीर रूप से झुलस गए और लंबे इलाज के बाद डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए दोनों हाथ काटने पड़े।

Related posts

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

September 14, 2026
वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

September 14, 2026

हादसे से पहले पिंकू ही परिवार के अकेले कमाने वाले थे। माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था। पत्नी और पांच छोटे बच्चों की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। गाड़ी चलाकर वह घर का खर्च चलाते थे, लेकिन उस एक हादसे ने न सिर्फ उनका रोजगार छीन लिया बल्कि पूरे परिवार को सड़क पर ला दिया।

अब स्थिति यह है कि पिंकू किसी भी तरह का काम करने में असमर्थ हैं। घर का खर्च चलाना तो दूर, रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पातीं। पूरा परिवार सरकारी राशन और मात्र 1500 रुपये की विकलांग पेंशन के सहारे जिंदगी काट रहा है। फोन का रिचार्ज तक दोस्तों की मदद से होता है।

स्वास्थ्य में सुधार के बाद पिंकू ने पटेलनगर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आखिरकार उन्होंने एसीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब यूपीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने इसकी पुष्टि की है।

एक गरीब परिवार के मुखिया से सब कुछ छीन लेने वाले इस हादसे के बाद अब कानूनी कार्रवाई शुरू होने से पीड़ित परिवार को कुछ राहत की उम्मीद जगी है।

वहीं जखोली विकासखंड के सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम पंवार ने दोषी अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित पिंकू लाल को उचित मुआवजा और पर्याप्त पेंशन देने की मांग की है।

Previous Post

दुखद : देहरादून में नाले में डूबने से दो सगी मासूम बहनों की गई जान, इलाके में पसरा मातम

Next Post

बड़ी खबर : अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी हटाया ‘भाजपा’ शब्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : बारात में शामिल होने आई कर दुर्घटनाग्रस्त, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

दुखद : बारात में शामिल होने आई कर दुर्घटनाग्रस्त, 11 माह के मासूम सहित तीन की मौत

7 months ago
दुखद : अस्पताल में दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत

दुखद : अस्पताल में दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत

2 months ago
सराहनीय ; 3019 चयनित नर्सिंग अधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण सहित अन्य का किया आभार

सराहनीय ; 3019 चयनित नर्सिंग अधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण सहित अन्य का किया आभार

2 years ago
सियासत : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नहीं बनने दी गैरसैंण स्थाई राजधानी, यह क्या बोल पड़े हरीश रावत

सियासत : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने नहीं बनने दी गैरसैंण स्थाई राजधानी, यह क्या बोल पड़े हरीश रावत

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*
  • वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला
  • सियासत : चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, मेयर प्रतिनिधि के स्टंट पर विधायक मदन कौशिक का तंज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

September 14, 2026
वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.