Friday, September 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बद्रीनाथ : हेराफेरी मामले मे पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

July 17, 2026
in Uncategorized
0
बद्रीनाथ : हेराफेरी मामले मे पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

September 4, 2026
बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा

बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा

September 4, 2026

सीसीटीवी फुटेज में कथित रूप से नकदी निकालते दिखने के आधार पर हुई कार्रवाई

बद्रीनाथ धाम मंदिर के चढ़ावे की थाली भेंट गणना में कथित हेराफेरी और नकदी चोरी के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

एसआईटी के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर राजेंद्र चौहान जांच टीम के रडार पर थे। जांच में सामने आए फुटेज में उन्हें 22, 25 और 29 जून को थाली भेंट गणना कक्ष में कथित रूप से नकदी निकालते हुए देखा गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर शुक्रवार को बदरीनाथ में उनसे करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद एसआईटी ने दोपहर 2:59 बजे राजेंद्र चौहान को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह मामला बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गणना में कथित अनियमितताओं और नकदी हेराफेरी से जुड़ा है, जिसकी जांच एसआईटी द्वारा लगातार की जा रही है। इससे पहले भी इस प्रकरण में मंदिर समिति के एक कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

30 जून को हुए थे सेवानिवृत्त :
गिरफ्तार पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान इसी वर्ष 30 जून को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि सेवा में रहते हुए थाली भेंट गणना के दौरान हुई कथित अनियमितताओं में उनकी भूमिका सामने आई है। एसआईटी अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच कर रही है।

Previous Post

ब्रेकिंग : इस जनपद में 18 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

Next Post

रुद्रप्रयाग : ऊखीमठ बीडीसी बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के जनप्रतिनिधि, फोन चलाने पर मिली फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : इमीग्रेशन में काम करने वाले युवक से मांगी तीन करोड़ रुपए की रंगदारी

बड़ी खबर : इमीग्रेशन में काम करने वाले युवक से मांगी तीन करोड़ रुपए की रंगदारी

6 months ago
बड़ी खबर:आपसी भाईचारा, प्रेम व एकता को बढावा देने की दुआ मांग कर मनाया ईद का त्यौहार

बड़ी खबर:आपसी भाईचारा, प्रेम व एकता को बढावा देने की दुआ मांग कर मनाया ईद का त्यौहार

3 years ago
राहत : दिसंबर माह में देगा ऊर्जा निगम बिल में छूट, 103 करोड़ रुपए का लक्ष्य

राहत : दिसंबर माह में देगा ऊर्जा निगम बिल में छूट, 103 करोड़ रुपए का लक्ष्य

2 years ago
एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया

एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया

1 month ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ
  • बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा
  • मौसम अपडेट : जन्माष्टमी पर बारिश का दौर जारी, पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

दुस्साहस : शनि देव को भी नहीं छोड़ा चोरों ने, ताला तोड़कर हजारों की नगदी साफ

September 4, 2026
बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा

बड़ी खबर : धर्मपुर में बीजेपी और विधायक विनोद चमोली को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया पद से इस्तीफा

September 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.