Tuesday, July 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया

July 28, 2026
in Uncategorized
0
एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजली बैजवाल की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में मंत्री गणेश जोशी को नोटिस जारी कर 3 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

Related posts

एक्सक्लूसिव : महंगी गैस ने दिया झटका, पेलेट स्टोव ने थामा हाथ

July 28, 2026
उत्तराखंड : बारिश ने तोड़ा सुख- चैन, यमुनोत्री रास्ता बंद, टिहरी में संपर्क टूटा

उत्तराखंड : बारिश ने तोड़ा सुख- चैन, यमुनोत्री रास्ता बंद, टिहरी में संपर्क टूटा

July 28, 2026

यह आदेश वाद संख्या 280/2025 पंकज सिंह क्षेत्री बनाम गणेश जोशी में पारित किया गया है। 25 जुलाई 2026 को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने पूरी पत्रावली का अवलोकन किया। इस दौरान वादी पंकज सिंह क्षेत्री अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में मौजूद रहे। अदालत ने मामले के तथ्यों और दस्तावेजों पर विचार करने के बाद पाया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत विपक्षी पक्ष को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना न्याय संगत है। इसी आधार पर न्यायालय ने मंत्री गणेश जोशी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 3 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।

इस पूरे मामले को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता और अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने उठाया है। पंकज सिंह क्षेत्री का कहना है कि वह लगातार इस सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राज्य के एक कैबिनेट मंत्री पर ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगे हैं तो इससे सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं। उनका आरोप है कि यदि एक मंत्री की स्थिति यह है तो अन्य मंत्रियों और नेताओं के बारे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका आचरण कैसा होगा। पंकज सिंह क्षेत्री ने यह भी कहा कि वह इस लड़ाई को अंतिम अंजाम तक ले जाएंगे ताकि जनता को सच पता चल सके।

फिलहाल अदालत ने इस प्रकरण में केवल नोटिस जारी किया है और मंत्री गणेश जोशी को अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया है। 3 सितंबर को होने वाली सुनवाई में अब यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में आगे क्या रुख अपनाया जाता है। राजनीतिक गलियारों में इस नोटिस के बाद हलचल तेज हो गई है और विपक्ष इसे सरकार को घेरने का बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

Previous Post

एक्सक्लूसिव : महंगी गैस ने दिया झटका, पेलेट स्टोव ने थामा हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : ‘टीम हरक सिंह’ की इस सदस्य ने भी छोड़ी कांग्रेस पार्टी, ईडी का डर या कुछ और..!

2 years ago

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों की करी फर्जी सूची जारी

2 years ago
सराहनीय : ऋषिकेश वार्ड 17 से हरिराम वर्मा ने मतदाताओं के बीच मनाई मकर संक्रांति, बांटा खिचड़ी प्रसाद

सराहनीय : ऋषिकेश वार्ड 17 से हरिराम वर्मा ने मतदाताओं के बीच मनाई मकर संक्रांति, बांटा खिचड़ी प्रसाद

2 years ago
बदलाव : हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक, प्रपोजल भेजा  वित्त मंत्रालय को………

बदलाव : हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे बैंक, प्रपोजल भेजा वित्त मंत्रालय को………

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया
  • एक्सक्लूसिव : महंगी गैस ने दिया झटका, पेलेट स्टोव ने थामा हाथ
  • उत्तराखंड : बारिश ने तोड़ा सुख- चैन, यमुनोत्री रास्ता बंद, टिहरी में संपर्क टूटा

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया

एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशेष सतर्कता कोर्ट ने 3 सितंबर को तलब किया

July 28, 2026

एक्सक्लूसिव : महंगी गैस ने दिया झटका, पेलेट स्टोव ने थामा हाथ

July 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.