उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश भर में हल्की बारिश हो रही है और राजधानी देहरादून में सुबह का तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के बाद बारिश की गतिविधि और तेज होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच देहरादून, पौड़ी, टिहरी समेत कई मैदानी जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। कल यानी 5 सितंबर को बारिश का दौर और तेज होने की संभावना है।








