Saturday, June 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

श्रीनगर  : अस्पताल बड़ी लापरवाही, कूड़ा गाड़ी में मिला खतरनाक मेडिकल वेस्ट, फर्म पर 50 हजार का जुर्माना

June 27, 2026
in Uncategorized
0
श्रीनगर  : अस्पताल बड़ी लापरवाही, कूड़ा गाड़ी में मिला खतरनाक मेडिकल वेस्ट, फर्म पर 50 हजार का जुर्माना
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर गढ़वाल। बेस चिकित्सालय श्रीकोट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल से निकलने वाले खतरनाक बायोमेडिकल वेस्ट को नगर निगम की सामान्य कूड़ा गाड़ी में डाले जाने का मामला उजागर हुआ है। इससे संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया था। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Related posts

बड़ी खबर : 1984 दोहराने की धमकी पर भड़का अकाल तख्त, जत्थेदार ने उत्तराखंड सरकार से कहा आशीष नेगी पर हो कड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर : 1984 दोहराने की धमकी पर भड़का अकाल तख्त, जत्थेदार ने उत्तराखंड सरकार से कहा आशीष नेगी पर हो कड़ी कार्रवाई

June 27, 2026
नितिन लोहनी हत्याकांड: पूर्व पार्षद अमित बिष्ट और बेटे पर कसा गैंगस्टर का शिकंजा, पुलिस बोली इलाके में फैलाते थे खौफ

नितिन लोहनी हत्याकांड: पूर्व पार्षद अमित बिष्ट और बेटे पर कसा गैंगस्टर का शिकंजा, पुलिस बोली इलाके में फैलाते थे खौफ

June 27, 2026

नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि 23 जून को रूटीन निरीक्षण के तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड का दौरा किया गया। शाम को बेस अस्पताल श्रीकोट से आई कूड़ा गाड़ी में नीली, पीली, हरी और लाल थैलियां दिखीं। शक होने पर जांच की गई तो थैलियों के अंदर भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिला।

जांच में बिना डिस्पोज की हुई सिरिंज, कैन्यूला, ड्रिप बोतलें, यूरिन ब्लैडर, बीटाडिन, खून से सने ग्लव्स, कॉटन, बैंडेज और अन्य संक्रमित सामग्री बरामद हुई। यह सामग्री सफाई कर्मियों और पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक थी। इससे गंभीर बीमारियों के संक्रमण का खतरा था।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के अनुसार बल्क वेस्ट जनरेटर को अपने कचरे का निस्तारण खुद करना अनिवार्य है। इसके बावजूद अस्पताल से जुड़े संस्थान ने नियमों का उल्लंघन किया।

नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि बेस अस्पताल में कार्यरत फर्म मैसर्स निर्मल फैसिलिटी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मेडिकल वेस्ट सामान्य कूड़ा वाहन में डाला गया। जीपीएस आधारित फोटोग्राफ भी निगम के पास सुरक्षित हैं। इस लापरवाही पर फर्म पर 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है और तीन दिन के भीतर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

महापौर आरती भंडारी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, यह अमानवीय और गैर-जिम्मेदाराना कृत्य है। मेडिकल वेस्ट को सामान्य कूड़े में मिलाना लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। इससे सफाई कर्मियों, पर्यावरण मित्रों और आम नागरिकों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मैंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

कर्णप्रयाग केस: चार निहंगों को जमानत, सवाल- कानून का पालन या सरकार पर दबाव?

Next Post

ब्रेकिंग : दिल्ली-उत्तराखंड हाई अलर्ट पर, खालिस्तानी आतंकी हमले की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : यहां जिला आबकारी अधिकारी 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ब्रेकिंग : यहां जिला आबकारी अधिकारी 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

2 years ago

लव जिहाद : एक और आफताब ले गया कुमाऊंनी बेटी को बहला- फुसलाकर, पुलिस ने महज शांति भंग में किया चालान

2 years ago
मौसम अपडेट : इन जिलों में भीषण बर्फबारी और बारिश

मौसम अपडेट : इन जिलों में भीषण बर्फबारी और बारिश

1 year ago
दुखद : बर्फबारी देखने गए तीन पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

दुखद : बर्फबारी देखने गए तीन पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, पांच घायल

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : 1984 दोहराने की धमकी पर भड़का अकाल तख्त, जत्थेदार ने उत्तराखंड सरकार से कहा आशीष नेगी पर हो कड़ी कार्रवाई
  • नितिन लोहनी हत्याकांड: पूर्व पार्षद अमित बिष्ट और बेटे पर कसा गैंगस्टर का शिकंजा, पुलिस बोली इलाके में फैलाते थे खौफ
  • ब्रेकिंग : दिल्ली-उत्तराखंड हाई अलर्ट पर, खालिस्तानी आतंकी हमले की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : 1984 दोहराने की धमकी पर भड़का अकाल तख्त, जत्थेदार ने उत्तराखंड सरकार से कहा आशीष नेगी पर हो कड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर : 1984 दोहराने की धमकी पर भड़का अकाल तख्त, जत्थेदार ने उत्तराखंड सरकार से कहा आशीष नेगी पर हो कड़ी कार्रवाई

June 27, 2026
नितिन लोहनी हत्याकांड: पूर्व पार्षद अमित बिष्ट और बेटे पर कसा गैंगस्टर का शिकंजा, पुलिस बोली इलाके में फैलाते थे खौफ

नितिन लोहनी हत्याकांड: पूर्व पार्षद अमित बिष्ट और बेटे पर कसा गैंगस्टर का शिकंजा, पुलिस बोली इलाके में फैलाते थे खौफ

June 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.