Tuesday, July 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को बनाया सजग इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर- ललित जोशी

June 3, 2026
in Uncategorized
0
28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को बनाया सजग इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर- ललित जोशी
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में सजग इंडिया ने दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश।
  • 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को बनाया सजग इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर- ललित जोशी
  • “नशे को ना, फिटनेस को हाँ” से गूंजा नीति घाटी।
  • 28 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों को ड्रग फ्री इंडिया बनाने के लिए किया आहवान।

सीमांत नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में नशे के खिलाफ कार्य कर रही संस्था “सजग इंडिया” ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग, भारतीय सेना, आईटीबीपी, जिला प्रशासन और सजग इंडिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से आए 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

July 21, 2026
क्राइम : महादेव मंदिर में दोहरा हत्याकांड, गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी सहित 4 फरार

क्राइम : महादेव मंदिर में दोहरा हत्याकांड, गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी सहित 4 फरार

July 21, 2026

राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि सजग इंडिया विगत 15 से अधिक वर्षों से प्रदेशभर में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रही है।

नीति घाटी में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रतिभाग कर संस्था ने लोगों को “नशे को ना, फिटनेस को हां” का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने राज्यों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान भी किया।

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ प्रतियोगिता को 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन, 42 किलोमीटर मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर रन तथा एमटीबी चैलेंज जैसी विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया गया। आयोजन 31 मई से 2 जून तक किया गया। पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 117 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

वहीं मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अगले दिन 5, 10 एवं 21 किलोमीटर की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर गमसाली से मलारी के मध्य 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इस दौरान सजग इंडिया की टीम ने सीमांत गांव नीति, गमसाली, बम्पा, मलारी एवं आसपास के 8 गांवों से आए लोगों से संवाद कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, फिटनेस तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

एडवोकेट जोशी ने कहा कि खेल और फिटनेस आधारित ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री भरत चौधरी, गृह सचिव शैलेश बगोली, सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय, कर्नल शान्तनु, आर जे काव्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के अधिकारी-जवान, सजग इंडिया के सदस्य अभिषेक राणा, नंदनी कुमोला, योगेश चिराल, विवेक, मानसी रावत, सुहानी काला, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चा

Next Post

बड़ी खबर : रेस्टोरेंट में लगी आग, 10 लोगों की मौत

Next Post
बड़ी खबर : रेस्टोरेंट में लगी आग, 10 लोगों की मौत

बड़ी खबर : रेस्टोरेंट में लगी आग, 10 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : पकड़े गए दो और ‘हाकम सिंह’, सख्त नकल विरोधी कानून की उड़ा दी धज्जियां

2 years ago
बड़ी खबर : उपनल कर्मचारीयों के आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठा आंदोलनकारी

बड़ी खबर : उपनल कर्मचारीयों के आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठा आंदोलनकारी

8 months ago
बड़ी ख़बर: बीजेपी नेता ने छोड़ा शहर,लव जिहाद पर थम नहीं रहा आक्रोश

बड़ी ख़बर: बीजेपी नेता ने छोड़ा शहर,लव जिहाद पर थम नहीं रहा आक्रोश

3 years ago
ब्रेकिंग : देहरादून में देर रात एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

ब्रेकिंग : देहरादून में देर रात एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से
  • क्राइम : महादेव मंदिर में दोहरा हत्याकांड, गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी सहित 4 फरार
  • शर्मनाक : यहां स्कूल में 15 साल के बच्चे के साथ की प्रधानाचार्य ने की अश्लील हरकतें, अब गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

ब्रेकिंग : UKSSSC ने 416 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज की, पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा इस तारीख से

July 21, 2026
क्राइम : महादेव मंदिर में दोहरा हत्याकांड, गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी सहित 4 फरार

क्राइम : महादेव मंदिर में दोहरा हत्याकांड, गड्ढे में दफन मिले दो साधुओं के शव, मुख्य पुजारी सहित 4 फरार

July 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.