उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रात करीब 8 बजकर 7 मिनट पर अचानक धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए।
4.02 रिक्टर स्केल वाले इस भूकंप से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए।
फिलहाल भूकंप से नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इससे जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।










