Saturday, July 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के निधन पर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक, सरकारी दफ्तर और विद्यालय में अवकाश घोषित

May 20, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के निधन पर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक, सरकारी दफ्तर और विद्यालय में अवकाश घोषित
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वयोवृद्ध नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। खंडूड़ी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Related posts

रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी में अचानक से जलस्तर बढ़ने से जेसीबी फंसी, बड़ा हादसा होने से टला

रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी में अचानक से जलस्तर बढ़ने से जेसीबी फंसी, बड़ा हादसा होने से टला

July 4, 2026
हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन पलटा, एक घायल

हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन पलटा, एक घायल

July 4, 2026

खंडूड़ी के निधन की खबर से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई X मेजर जनरल खंडूड़ी राज्य की राजनीति में अनुशासित कार्यशैली और कड़क छवि के लिए जाने जाते थे। वे दो बार राज्य के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक गढ़वाल सांसद रहे। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि ने दुख व्यक्त किया है।

खंडूड़ी के निधन के बाद वसंत विहार स्थित आवास पर उनकी पत्नी अरुणा खंडूड़ी पति के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने नम आंखों और कांपते हाथों से पति को पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके बेटे मनीष खंडूड़ी भी पिता को खोने के गहरे गम में डूबे और बेहद भावुक नजर आए।

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर होगा। इससे पूर्व सुबह साढ़े दस बजे उनके पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने वसंत विहार पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास फफक पड़े। उनके साथ ही मौजूद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और दर्जाधारी अशोक वर्मा भी भावुक दिखे। मौके पर कई नेता और समर्थकों में मायूसी नजर आई।

खंडूड़ी के निधन पर आज स्कूल-दफ्तरों में अवकाश

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी-निजी स्कूल समेत तमाम शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 19 से 21 मई तक राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। किसी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। सरकार की ओर से बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान से किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ से लौटते ही वसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति आज पहुंचेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उपराष्ट्रपति सीपी कृष्णन बुधवार को देहरादून पहुंचेंगे। उनकी यात्रा का कार्यक्रम पुलिस को मिला है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचेंगे। इसे लेकर पुलिस मंगलवार रात को ही तैयारी में जुट गई। बुधवार को सुरक्षा के मद्देनजर कई जगह रूट डायवर्ट भी किया जा सकता है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलिराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी ने सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। देश व राज्य के विकास में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में भुवन चंद्र खंडूड़ी का कार्यकाल सभी के लिए प्रेरणादायक है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।

Previous Post

ब्रेकिंग : हाथी से टकराई स्कूटी सवार महिला, हाथी का टूटा दांत महिला घायल

Next Post

बड़ी खबर : एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, 6 माह के लिए किया जिला बदर

Next Post
बड़ी खबर : एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, 6 माह के लिए किया जिला बदर

बड़ी खबर : एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, 6 माह के लिए किया जिला बदर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज : उपनल कर्मियों का नियमितीकरण, अतिथि शिक्षक अब भी हासिए पर

गुड न्यूज : उपनल कर्मियों का नियमितीकरण, अतिथि शिक्षक अब भी हासिए पर

5 months ago
एक्शन : वनाग्नि मामले मे सीएम सख्त, 17 वनाधिकारियों पर कार्रवाई

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, इन मुद्दों पर लगी मोहर

2 years ago
वीडियो : देहरादून में मां बेटी पुलिस से झगड़ी, वर्दी फाड़ी

देहरादून : रेस कोर्स में बिजली केबल डालने को लेकर हुआ विवाद पहुंचा महिला आयोग

11 months ago
क़ातिल बेटा : अवैध संबंधों को रोकने पर बेटे ने की मां की निर्मम हत्या……

क़ातिल बेटा : अवैध संबंधों को रोकने पर बेटे ने की मां की निर्मम हत्या……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी में अचानक से जलस्तर बढ़ने से जेसीबी फंसी, बड़ा हादसा होने से टला
  • हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन पलटा, एक घायल
  • अयोध्या : राम मंदिर में चढ़ाई गई 1KG सोने की दुर्लभ रामायण भी लापता? पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी में अचानक से जलस्तर बढ़ने से जेसीबी फंसी, बड़ा हादसा होने से टला

रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी में अचानक से जलस्तर बढ़ने से जेसीबी फंसी, बड़ा हादसा होने से टला

July 4, 2026
हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन पलटा, एक घायल

हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन पलटा, एक घायल

July 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.