Sunday, November 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

दुखद : दीदी-भुली का फॉर्म जमा कर लौट रही थीं महिलाएं, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत

November 29, 2026
in Uncategorized
0
दुखद : दीदी-भुली का फॉर्म जमा कर लौट रही थीं महिलाएं, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

पौड़ी गढ़वाल / रिखणीखाल।
शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को हिला दिया। कलवाड़ी गांव के पास एक ओवरलोडेड ईको कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Related posts

जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज

जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज

November 29, 2026
बड़ी खबर : आवास के नाम पर ढाई हजार वसूली पर मंत्री का विवादित बयान, कहा – ये भ्रष्टाचार नहीं

बड़ी खबर : आवास के नाम पर ढाई हजार वसूली पर मंत्री का विवादित बयान, कहा – ये भ्रष्टाचार नहीं

November 29, 2026

हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं और चालक शामिल हैं। 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग भंगलवाड़ गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और रिखणीखाल में दीदी-भुली योजना के फॉर्म जमा करके वापस अपने गांव भंगलवाड़ लौट रही थीं। ईको में कुल 12 लोग सवार थे। कलवाड़ी के पास मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी खाई में समा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव वाले, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गहरी खाई और कठिन रास्ते की वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई।

कांति देवी (45), रेखा देवी, और अन्य 5 महिलाएं व चालक अनिल देवराड़ा। प्रशासन ने सभी शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान किया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता का ऐलान किया है।

CM धामी ने कहा, इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज और गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे के बाद CM ने पूरे प्रदेश में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने और मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

एक ही गांव के 8 लोगों की मौत से भंगलवाड़ में मातम पसरा हुआ है। गांव में आज चूल्हे तक नहीं जले।

Previous Post

बड़ी खबर : आवास के नाम पर ढाई हजार वसूली पर मंत्री का विवादित बयान, कहा – ये भ्रष्टाचार नहीं

Next Post

जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज

Next Post
जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज

जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ग्राम पंचायत बच्वाड़ से निर्विरोध चुने गए विक्रम

ग्राम पंचायत बच्वाड़ से निर्विरोध चुने गए विक्रम

1 year ago
मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

मौसम अपडेट : इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

7 months ago
दुखद : देर रात नैनीताल में भीषण अग्निकांड, पांच दुकानें और कई मकान जलकर राख

दुखद : देर रात नैनीताल में भीषण अग्निकांड, पांच दुकानें और कई मकान जलकर राख

1 year ago
ब्रेकिंग : लक्सर में खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, निदेशक ने 5 भण्डारण एक झटके में किए निरस्त

ब्रेकिंग : लक्सर में खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, निदेशक ने 5 भण्डारण एक झटके में किए निरस्त

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज
  • दुखद : दीदी-भुली का फॉर्म जमा कर लौट रही थीं महिलाएं, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत
  • बड़ी खबर : आवास के नाम पर ढाई हजार वसूली पर मंत्री का विवादित बयान, कहा – ये भ्रष्टाचार नहीं

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज

जखोली में सजेगा कृषि, उद्योग और पर्यटन का महाकुंभ, मेला 2026-27 की तैयारियां तेज

November 29, 2026
दुखद : दीदी-भुली का फॉर्म जमा कर लौट रही थीं महिलाएं, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत

दुखद : दीदी-भुली का फॉर्म जमा कर लौट रही थीं महिलाएं, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत

November 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.