Saturday, August 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, 6 माह के लिए किया जिला बदर

May 20, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, 6 माह के लिए किया जिला बदर
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में कथित दबंगई और मारपीट के मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 के तहत छह माह के लिए देहरादून जनपद से जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को “गुंडा” घोषित किया। आदेश के अनुसार पुनीत अग्रवाल अगले छह माह तक बिना अनुमति देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मामले की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी और डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा समेत अन्य निवासियों द्वारा 25 अप्रैल को जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र से हुई। आरोप लगाया गया कि 13 अप्रैल को बिल्डर ने डीआरडीओ में तैनात वैज्ञानिक और उनके परिवार के साथ मारपीट की। घटना में वैज्ञानिक का कान का पर्दा फट गया था। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम मसूरी से गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि आरोपी के व्यवहार से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। थाना रायपुर में दर्ज मुकदमों, वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों की शिकायतों को भी न्यायालय ने गंभीरता से लिया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी की गतिविधियां समाज के लिए खतरा बन चुकी हैं। वहीं बचाव पक्ष ने मामले को आपसी रंजिश और सिविल विवाद बताया, लेकिन न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को आदतन अपराधी माना। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद की सीमा से बाहर भेजा जाए।बताया गया कि इससे पहले भी दीपावली के दौरान नाबालिग बच्चों पर पिस्टल लहराने के मामले में जिला प्रशासन ने पुनीत अग्रवाल का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर हथियार जब्त किया था। आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, अवैध कब्जा और उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

August 22, 2026
बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

August 22, 2026
Previous Post

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के निधन पर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक, सरकारी दफ्तर और विद्यालय में अवकाश घोषित

Next Post

बड़ी खबर : महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न के उत्पीड़न के आरोप में माकेशव थलवाल पर एक और मुकदमा दर्ज

Next Post
बड़ी खबर : महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न के उत्पीड़न के आरोप में माकेशव थलवाल पर एक और मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न के उत्पीड़न के आरोप में माकेशव थलवाल पर एक और मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

यक्ष प्रश्न : पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र‌ लिखा कहा जब‌ राजनेताओं को मिल‌ सकती पेंशन तो कर्मचारियों वंचित क्यों?

यक्ष प्रश्न : पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र‌ लिखा कहा जब‌ राजनेताओं को मिल‌ सकती पेंशन तो कर्मचारियों वंचित क्यों?

3 years ago
बड़ी खबर: शासन ने रोकी भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष की सारी सुविधाएं

बड़ी खबर: शासन ने रोकी भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष की सारी सुविधाएं

3 years ago
बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, श्रीनगर में हाई लेवल बैठक, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, श्रीनगर में हाई लेवल बैठक, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

3 weeks ago

साइबर क्राइम : उत्तराखंड के इस जिले के डीएम का व्हाट्सएप आईडी हैक

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन
  • बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त
  • रूद्रप्रयाग : भाई की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, 40 हजार का जुर्माना भी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

गुड न्यूज : गढ़वाल विवि की डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 21 शिक्षकों में चयन

August 22, 2026
बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

बड़ी खबर : पूर्व IAS दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त नियुक्त

August 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.