Sunday, June 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

यक्ष प्रश्न : पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र‌ लिखा कहा जब‌ राजनेताओं को मिल‌ सकती पेंशन तो कर्मचारियों वंचित क्यों?

October 11, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
यक्ष प्रश्न : पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र‌ लिखा कहा जब‌ राजनेताओं को मिल‌ सकती पेंशन तो कर्मचारियों वंचित क्यों?
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र भेजकर पूरे देश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जब पांच साल तक पद में रहने वाले राजनेताओं, सांसदों, विधायकों को भारी भरकम पेंशन मिल सकती है तो उन कर्मचारियों को को क्यों नहीं मिलनी चाहिए जिन्होंने अपनी जिंदगी के तीस से चालीस साल जनता की सेवा कार्य करते हुए सरकार को दिए हैं। पत्र में कर्नाटक ने कहा कि यहां पर समानता का सिद्धांत लागू क्यों नहीं होता है? अपनी जिंदगी के बहुमूल्य 30 से 40 वर्ष सरकार को देने के पश्चात एक पेंशन ही उसके बुढ़ापे का सहारा होती है। यदि ऐसे में कर्मचारियों से उनके इस सहारे को ही छीन लिया जाएगा तो वो अपने बुढ़ापे में जीवन यापन किस तरह करेंगे यह सोचनीय विषय है।

श्री कर्नाटक ने कहा कि यदि कर्मचारियों की पेंशन से इतना दबाव सरकार को पढ़ रहा है तो सबसे पहले विधायकों, सांसदों को मिलने वाली पेंशन सरकार तत्काल प्रभाव से बंद करे, उन्होंने कहा कि नेता जितने बार चुनाव जीतते हैं उन्हें उतने बार दी जाने वाली पेंशन को भी तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। अपने वेतन और पेंशन की बढ़ोतरी के लिए सांसद / विधायक एक होकर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हैं किंतु कर्मचारियों के लिए यह निर्णय भिन्न हो जाता है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कर्नाटक ने अपने पत्र में कहा कि पुरानी पेंशन में रिटायरमेंट के समय अंतिम बेसिक सैलरी के 50% तक निश्चित पेंशन मिलती है, किंतु वर्तमान में लागू NPS में रिटायरमेंट के समय निश्चित पेंशन की कोई गारंटी नहीं है। पुरानी पेंशन योजना में 6 महीने के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता लागू होता है जबकि नई पेंशन योजना में 6 महीने के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता लागू नहीं होता।

उनका कहना है कि पेंशन कर्मचारियों के रिटायरमेंट के समय उनके वेतन पर आधारित होती थी उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना यानी ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत सरकार साल 2004 से पहले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन देती थी।लेकिन इस स्कीम को साल 2004 में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को काफी फायदे थे। इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति  के समय उनके वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती थी। पुरानी पेंशन स्कीम में अगर रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों की मृत्यु हो जाए तो उनके परिजनों को पेंशन की राशि दी जाती है। उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के वेतन से किसी भी तरह की कटौती नहीं होती है। पुरानी पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के बाद मेडिकल भत्ता और मेडिकल बिलों के भुगतान की सुविधा भी दी जाती है। कर्नाटक ने साफ शब्दों में महामहिम से मांग की, कि कर्मचारियों के हित में पूरे देश में कर्मचारियों का हित देखते हुए उनकी पुरानी पेंशन को लागू किया जाना चाहिए।

Tags: exclusive Uttarakhand Hindi newslatest Uttarakhand Hindi newsupdated Uttarakhand Hindi newsUttarakhand Hindi news
Previous Post

सौगात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखन्ड को नवाजेंगे 4200 करोड़ की योजनाओं‌ से..…..

Next Post

बड़ी खबर : अधिवक्ता की शिकायत पर पाक पत्रकार को देश निकाला, पढिए पूरी खबर…….

Next Post
बड़ी खबर : अधिवक्ता की शिकायत पर पाक पत्रकार को देश निकाला, पढिए पूरी खबर…….

बड़ी खबर : अधिवक्ता की शिकायत पर पाक पत्रकार को देश निकाला, पढिए पूरी खबर…….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून : परिवहन इंस्पेक्टर को ट्रैवल व्यवसाई ने ऑफिस में बनाया बंधक, इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप

देहरादून : परिवहन इंस्पेक्टर को ट्रैवल व्यवसाई ने ऑफिस में बनाया बंधक, इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप

1 month ago
हादसा : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पटरी से उतरी ट्रेन, टीटी का कटा पैर

हादसा : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पटरी से उतरी ट्रेन, टीटी का कटा पैर

1 year ago
बड़ी खबर : फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड रुपए की ठगी, सैकड़ों गरीब महिलाओं को बनाया टारगेट

बड़ी खबर : फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड रुपए की ठगी, सैकड़ों गरीब महिलाओं को बनाया टारगेट

7 months ago
ब्रेकिंग : रिश्वतखोर मुख्य कोषाधिकारी और कोषागार की जमानत पर हुई सुनवाई, यह रहा फैसला

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर मुख्य कोषाधिकारी और कोषागार की जमानत पर हुई सुनवाई, यह रहा फैसला

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड : योग दिवस पर चल रही नौटंकी, योग नगरी ऋषिकेश मे ही शोषण
  • देखें वीडियो : उत्तराखंड पुलिस जवान की हैरतंगेज मौत, एक मिनट से पहले चल बसा जवान
  • सराहनीय : ‘गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब’ के संरक्षक बने सांसद अनिल बलूनी, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड : योग दिवस पर चल रही नौटंकी, योग नगरी ऋषिकेश मे ही शोषण

उत्तराखंड : योग दिवस पर चल रही नौटंकी, योग नगरी ऋषिकेश मे ही शोषण

June 21, 2026
देखें वीडियो : उत्तराखंड पुलिस जवान की हैरतंगेज मौत, एक मिनट से पहले चल बसा जवान

देखें वीडियो : उत्तराखंड पुलिस जवान की हैरतंगेज मौत, एक मिनट से पहले चल बसा जवान

June 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.