Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

तत्परता : पुलिस ने किया लाखों की लूट का खुलासा मात्र एक घंटे में…..

December 2, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
तत्परता : पुलिस ने किया लाखों की लूट का खुलासा मात्र एक घंटे में…..
Share on FacebookShare on Whatsapp

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

उधमसिंहनगर में हुई लाखों की लूट का खुलासा पुलिस द्वारा मात्र एक घंटे में करते हुए तीन आरोपियों को पांच लाख से अधिक की नगदी व लूट में प्रयोग की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज मन्नु सिंह राणा पुत्र जगदीश सिंह राणा निवासी बिचपुरी, खैराना, नानकमत्ता ने थाना नानक में तहरीर देकर बताया, कि चीकाघाट पुल के पास सिसईखेडा मे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली फिर मुझे डरा धमकाकर रूपयों से भरा बैग जिसमे 5 लाख 94 हजार रूपये थे, लूट लिये। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये छेवीं पातशाही गेट से अंदर रास्ते से लगभग 200 मीटर पर आगे से बाइक सवार दो लोगों जो हेलमेट पहने हुये थे, पीड़ित द्वारा पहचान करने पर दोनों को  घेरकर पकड़ लिया। जिनके पास से 4 लाख 75 हजार की नगदी, दो मोबाइल व कुछ बैंक पास बुक व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बलजिन्दर सिंह (18) पुत्र रमेश सिंह निवासी सिद्धानवदिया थाना नानकमत्ता और कुलविन्दर सिंह (19) पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पंडरी थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर बताया। आरोपियों ने बताया कि हमनें पीड़ित को बैंक ऑफ बड़ौदा सितारगंज से पैसा निकालते हुये देख लिया था। हम बैंक से ही इसके पीछे लग गये थे, और चीकाघाट पुल के पास हमने इसकी बाइक रोककर इसे धमका कर इसका रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गये। लुटेरों ने बताया कि लूटे गये रूपयों को उन्होंने बिडौरा गांव में सुखबिन्दर पुत्र जरनैल सिंह निवासी बिडौरा मझोला के घर पर बांट लिए जिसमें से  एक लाख रूपये व एक चैक बुक हमने सुखबिन्दर को दी है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ग्राम विडौरा मझौला में छापेमारी कर सुखबिन्दर सिंह के कब्जे से एक लाख रूपये व एक चैकबुक बरामद किया और उसे न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Tags: daily Uttarakhand samachar in Hindilatest Uttarakhand crime samacharupdated Uttarakhand crime samacharUttarakhand crime samachar
Previous Post

लक्ष्य : डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा मेरी पहली प्राथमिकता पुलिस की संवृद्धि व विकास करना है

Next Post

इन्वेस्टर्स समिट 2023 : सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, पीएम व केंद्रीय नेताओं को दिया ग्लोबल समिट में आने का निमंत्रण

Next Post
इन्वेस्टर्स समिट 2023 : सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, पीएम व केंद्रीय नेताओं को दिया ग्लोबल समिट में आने का निमंत्रण

इन्वेस्टर्स समिट 2023 : सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, पीएम व केंद्रीय नेताओं को दिया ग्लोबल समिट में आने का निमंत्रण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हैवानियत : इंसानियत को ताकपर रखकर एक युवक को जंजीरों से बांधकर घसीटते हुए जूते चप्पलों से पीटा……..

हैवानियत : इंसानियत को ताकपर रखकर एक युवक को जंजीरों से बांधकर घसीटते हुए जूते चप्पलों से पीटा……..

3 years ago
अयोध्या : राम मंदिर में चढ़ाई गई 1KG सोने की दुर्लभ रामायण भी लापता? पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल

अयोध्या : राम मंदिर में चढ़ाई गई 1KG सोने की दुर्लभ रामायण भी लापता? पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल

1 month ago
अच्छी खबर : गढ़वाल के सेब की दुबई में भारी डिमांड, 1.2 मेट्रिक टन सेब दुबई रवाना

अच्छी खबर : गढ़वाल के सेब की दुबई में भारी डिमांड, 1.2 मेट्रिक टन सेब दुबई रवाना

12 months ago
धरपकड़ : दो रिश्वतखोर इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई और विजिलेंस ने धर दबोचा

धरपकड़ : दो रिश्वतखोर इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई और विजिलेंस ने धर दबोचा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.