Thursday, September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

एक लाख रूपये लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष पर नौकरी लगाने का आरोप

October 14, 2024
in Uncategorized, राजनीति
0
एक लाख रूपये लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष पर नौकरी लगाने का आरोप
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोतवाली कर्णप्रयाग में एक व्यक्ति ने भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी तहरीर में उसने भाजपा जिलाध्यक्ष पर सरकारी नौकरी लगवाने के लिए कथित रूप से एक लाख रुपए लेकर आज तक नौकरी नहीं लगवाने जान से मार कर नदी में फेंकने बहुत  डरा धमकाकर अपने अनुसार एक वीडियो क्लिप बनवाने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस को तहरीर देने के बाद से चमोली जिले में राजनीति गरमाने के आसार बढ़ गए हैं।
बीती 11 अक्टूबर को कोतवाली कर्णप्रयाग को सौंपे एक तहरीर में कर्णप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के कनखुल मल्ला के राकेश सिंह बिष्ट पुत्र धन सिंह बिष्ट ने कहा है कि वह पीआरडी के तहत आरडब्लूडी में सेवक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का गांव कनखुल हैं और दोनों गांव आसपास है। जिससे जिलाध्यक्ष के परिवार से उनके पारिवारिक ताल्लुकात हैं।
इन्ही संबंधों के चलते उनकी भाभी नंदा देवी, बहिन मीना एवं स्वयं उन्होंने मैखुरी से सरकारी नौकरी लगाने का निवेदन किया था,जिस पर जिलाध्यक्ष ने उनसे सरकारी नौकरी लगाने के लिए सहाब को एक लाख रुपए देने की बात की,जिस पर उनकी भाभी, बहिन एवं उन्होंने एक लाख रुपए की व्यवस्था कर जिलाध्यक्ष को दिए।
जब लंबे समय बाद भी उनकी सरकारी नौकरी नही लगी तो उन्होंने इस बात को किसी को बताई और किसी ने इसे रिकार्डिंग कर सोशल मीडिया में डाल दिया। जिस पर 11 अक्टूबर को प्रातः करीब 10.45 बजे पाडली पीपल के पेड़ के पास जिलाध्यक्ष,उनके साथ किसी भंडारी एवं मैखुरी के ड्राइवर अजय मैखुरी ने जबरदस्ती उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए और गाड़ी में ही धमकाया कि जो हम बोल रहे हैं वही तू बोल नही तो जान से मार कर नदी में फेंक देंगे और तेरी लाश तक नही मिलेगी।हम सत्ताधारी हैं,हमारा पुलिस, प्रशासन भी कुछ नही कर पाएगा। इसके बाद मैखुरी ने मेरी वीडियो क्लिप बनाई, मैंने डर के मारे वही कहा जो उन्होंने बुलवाया, मैं काफी डर गया था।
आरोप लगाया है कि मैखुरी के द्वारा फोन पर लगातार धमकी दी जा रही है कि हम तुम्हें किसी झूठे मामले में जेल भेज देंगे और तुम बहार भी नही आ सकतें हों, तहरीर में आशंका जताई गई हैं कि मैखुरी सत्ताधारी पार्टी के नेता हैं और कभी भी उसे झूठे मामले में फंसा सकते हैं।
राकेश ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सत्तारूढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष पर नौकरी के नाम पर कथित रूप से एक लाख रुपए देने के आरोपों के बाद  जिले की ही नही प्रदेश की राजनीति गर्माने के आसार बढ़ गये हैं।

———
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि साजिश के तहत वीडियो बनाई गई हैं।
ऐसा कोई मामला नही है, मैंने आरोप लगाने वाले व्यक्ति के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली को एक शिकायती पत्र भेज कर कहा हैं कि मेरे खिलाफ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने वायरल वीडियो एवं आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानून कार्रवाई करने की मांग की हैं।

Related posts

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026

——-
पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया हैं। इस पर जांच करवाई जा रही हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी सत्यता सामने आएंगी उसी के अनुरूप वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

थूक जेहाद वाले बाहरी मुस्लिम, स्थानीय मुस्लिम तो भाईचारे वाले : सीएम, महेंद्र भट्ट व रामदेव के बयान

Next Post

बड़ी खबरः B.Ed की फर्जी डिग्री पर नौकरी पाने वाले को पांच साल कैद, दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आक्रोश : ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को बांधा रस्सियों से, 2 घंटे बाद हुई रिहाई

आक्रोश : ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को बांधा रस्सियों से, 2 घंटे बाद हुई रिहाई

9 months ago
ब्रेकिंग : उत्तराखंड की पांचों सीट पर भाजपा का दबदबा, भाजपाईयों ने दिए मिठाई के एडवांस आर्डर

ब्रेकिंग : उत्तराखंड की पांचों सीट पर भाजपा का दबदबा, भाजपाईयों ने दिए मिठाई के एडवांस आर्डर

2 years ago
शातिर ठग : यहां ठगों ने किसान के घर के नीचे सोना-चांदी दबे होने का झांसा देकर लूट लिए 86 लाख रुपए

शातिर ठग : यहां ठगों ने किसान के घर के नीचे सोना-चांदी दबे होने का झांसा देकर लूट लिए 86 लाख रुपए

9 months ago
देहरादून : आईएमए की पासिंग आउट परेड के चलते 6 से 12 दिसंबर तक ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट, जानिए नया ट्रैफिक प्लान

देहरादून : आईएमए का गौरवशाली इतिहास, आज होंगे 534 केडेट्स पास आउट, मित्र देशों के 34 केडेट्स भी शामिल

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज
  • बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब
  • रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

विधानसभा चुनाव रुद्रप्रयाग : थपलियाल का अनुभव Vs चौधरी की सत्ता, गांव-गांव में चर्चा तेज

September 17, 2026
बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.