Tuesday, June 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

उद्यान घोटाला : चोर को ही दे दी तिजोरी, मुख्य आरोपी को ही कर दिया 1 करोड़ 35 लाख रुपए का आबंटन

February 10, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
उद्यान घोटाला : चोर को ही दे दी तिजोरी, मुख्य आरोपी को ही कर दिया 1 करोड़ 35 लाख रुपए का आबंटन
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के सचिव दीपक करगेती ने रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा में कृषकों के मध्य पहुंचकर मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि उद्यान विभाग के आला अधिकारियों को भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच का भी खौफ समाप्त हो चुका है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026


दीपक करगेती ने बताया कि उद्यान विभाग की जांच जब सीबीआई से मा० उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत हुई तो सीबीआई ने यूके हाईटेक नर्सरी मालिक अनिल रावत पुत्र कर्म सिंह रावत बानपुर देहरादून , तत्कालीन निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा व तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी के साथ मिलकर यूके हाईटेक नर्सरी को फर्जी तरीके से नर्सरी बनाने और रजिस्टर करवाने और करोड़ों के पौध आवंटन अपने नाम लेने के आरोप में धारा 409 ,420 ,467, 468 हुआ 471, सेक्शन 7 ,13 (2) r/w 13 (1) पीसी एक्ट 1988 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है

अनिल रावत द्वारा नर्सरी ट्रेनिंग का जो सर्टिफिकेट दिया गया वह भी सीबीआई इंक्वारी में जाली पाया गया, नर्सरी का रजिस्ट्रेशन केवल सेब के पौधों के लिए हुआ लेकिन अनिल रावत ने अखरोट ,खुमानी,पुलम ,कीवी,आदि सभी फल पौधों का आबंटन उद्यान विभाग से प्राप्त कर लिया और इस फ्रॉड में केवल सरकारी सब्सिडी के रूप में अनिल रावत के अकाउंट में 3 करोड़ 28 लाख 92 हजार 27 रुपए ट्रांसफर किए गए जिसे बवेजा तत्कालीन उद्यान अधिकारी और अनिल रावत ने मिल बाटकर उड़ा लिया।

दुर्भाग्य यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक बार फिर सीबीआई जांच से बेखौफ उद्यान विभाग की वर्तमान उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह के देखरेख और संरक्षण में इसी यूके हाईटेक नर्सरी के मालिक अनिल रावत को पुनः कीवी कटिंग जैसे एलिसन, हैवार्ड , तोमरी तथा सेब कलमी रेड चीफ स्पर प्रजाति लगभग 93 लाख 72 हजार रुपयों के फल पौधों का आवंटन केवल देहरादून जिले में कर दिया गया और मिशन निदेशक महेंद्र पाल के द्वारा लगभग सभी जिलों में इसी यूके हाईटेक नर्सरी को इस वर्ष लगभग 15000 से अधिक कवि ग्राफ्टेड के फल पौधे आवंटित कर दिए गए जिनकी लागत लगभग 41 लाख रुपए से अधिक है ।
इस प्रकार उद्यान विभाग के इन आला अधिकारियों द्वारा पुनः सीबीआई जांच में दोषी पाए गए भ्रष्ट यूके हाईटेक नर्सरी मालिक अनिल रावत को कल 1 करोड़ 35 लाख रुपए के फल पौधों का आवंटन कर एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।
इस पूरे प्रकरण में उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित बड़े-बड़े अधिकारी सम्मिलित हैं
और माननीय मंत्री गणेश जोशी जी कुंभकरण निंद्रा से बाहर आने को तैयार नहीं हैं ।
उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह  किया है कि तत्काल इस प्रकरण पर स्वयं हस्तक्षेप कर उत्तराखंड की बागवानी में पनप रहे इस भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए आप भी ठोस कदम उठाएं अन्यथा पुनः संगठन माननीय उच्च न्यायालय की संरक्षण में जाने को बाध्य होगा।
दीपक करगेती के साथ संगठन के अध्यक्ष बीरबान सिंह रावत,संरक्षक केवलानंद तिवाड़ी,उद्यान विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र प्रसाद कुकसाल,जिला संयोजक रूद्रप्रयाग शैलेश भट्ट,कौशल रावत,कैलाश गोस्वामी,सतीश भट्ट,रवि नेगी, मीना राना,दीपा देवी,कपिल शर्मा,भगवान सिंह, शिव चरण सिंह,राजेंद्र नेगी, मानवेंद्र नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags: उद्यान विभाग उत्तराखंड
Previous Post

वीडियो : हरक सिंह रावत पर आया देवता, वीडियो वायरल

Next Post

खबर : लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ वेंटिलेटर पर, नेगी दा परेशान

Next Post
खबर : लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ वेंटिलेटर पर, नेगी दा परेशान

खबर : लोकप्रिय हास्य कलाकार घनानंद 'घन्ना भाई' वेंटिलेटर पर, नेगी दा परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

चार धाम यात्रा : यात्रा शुरू नहीं हुई और 17 लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम यत्रा:  छुट्टियों पर लगी रोक,चारधाम यात्रा तैयारी में जुटी टिहरी पुलिस

1 year ago
केदारनाथ : ऑनलाइन हेली बुकिंग फिलहाल स्थगित

केदारनाथ : ऑनलाइन हेली बुकिंग फिलहाल स्थगित

9 months ago
सूअवसर : RIMC में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने को तैयार

सूअवसर : RIMC में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने को तैयार

3 years ago
एहसान उत्तराखंड सरकार : ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश

एहसान उत्तराखंड सरकार : ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेश

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर
  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.