Thursday, July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

महादान : बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिविर में 52 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

September 22, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
महादान : बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिविर में  52 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान
Share on FacebookShare on Whatsapp

डेंगू के विरुद्ध जंग में रक्तदान के माध्यम से मरीजों की सहायता के उद्देश्य की पूर्ति हेतु यूथ रेडक्रास कमेटी ,बार एसोसिएशन तथा डी  एल एस ए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा कोर्ट परिसर स्थित बार सभागार में संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।  इस अवसर पर 150 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले यूथ रेडक्रास कमेटी के अनिल वर्मा को आई० एम० ए० ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफीसर डॉ० अनन्य त्रेहान तथा पी० आर० ओ० कमल साहू द्वारा “रक्तदाता प्रेरक सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन” प्रदान किया गया है।

          मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल शर्मा कुकरेती, विशिष्ट अतिथि डेंगू कंट्रोल रूम रक्त आपूर्ति सेवा के नोडल ऑफीसर रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा, बार एसोसिएशन महासचिव  एडवोकेट राजबीर सिंह बिष्ट , रेडक्रास की स्टेट डिजास्टर रिस्पांस टीम सदस्या मेजर प्रेमलता वर्मा, आई एम ए ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० अनन्य त्रेहान, समाजसेवी  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य  कुलवीर सिंह तड़ियाल तथा बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष एडवोकेट भानु प्रताप सिसोदिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर की शुरुआत की।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

         मुख्य अतिथि एडवोकेट  अनिल शर्मा कुकरेती ने कहा कि  किसी भी आपदा से निपटने में सरकार के साथ साथ आम जनता का सहयोग भी होना बेहद जरूरी है। इस समय प्रदेश में डेंगू फीवर का प्रकोप एक आपदा के रूप में हमारे सामने है। ऐसे समय में  डेंगू वायरस से जंग में जन-जागरूकता के साथ ही रक्तदान करके पीड़ितों का जीवन बचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इसी उद्देश्य के दृष्टिगत इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

          विशिष्ट अतिथि डेंगू कंट्रोल रूम के नोडल ऑफीसर रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करके पीड़ितों का जीवन बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है परन्तु उनका निजी अनुभव है कि लोग अपने या परिजनों के लिए दूसरों से रक्त लेना तो चाहते हैं परंतु किसी अन्य व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर न तो स्वयं , न ही परिवार के व्यक्ति से रक्तदान करवाना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में वक्त पर रक्त न मिल पाने पर अनेक लोग दम तोड़ देते हैं।अतः हमें अंधविश्वासों  में न पड़कर, न केवल स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए बल्कि अपने परिवार के सदस्यों  व मित्रों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। दूसरों का जीवन बचाना ही मानवता की सच्ची सेवा है। श्री वर्मा ने रक्तदान करने से  स्वयं रक्तदाता  को होने वाले अनेक फायदे भी गिनाए।

         आई एम ए ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० अनन्य त्रेहान ने कहा कि अनेक अप्रत्याशित वैज्ञानिक खोजों के बावजूद मानव रक्त का कोई विकल्प अभी तक वैज्ञानिक नहीं खोज पाये हैं। साथ ही किसी पशु – पक्षी का रक्त भी मानव को नहीं चढ़ाया जा सकता । बल्कि प्रत्येक मनुष्य का रक्त भी एक दूसरे को नहीं चढ़ाया जा सकता। ऐसे हालात में जब रक्त के हर ग्रुप की बेहद आवश्यकता है , प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह स्वयं आगे आकर रक्तदान करने को तत्पर रहे।

        समस्त रक्तदाताओं को जिला रेडक्रास सोसायटी की तरफ से  रक्तदाता प्रमाण पत्र तथा ब्लड बैंक की तरफ से उपहार एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान करके सम्मानित किया गया।       

          रक्तदान शिविर में वरिष्ठ एडवोकेट मुकेश महेंद्रू , एडवोकेट आर के  गुप्ता,  एडवोकेट अनिल बिष्ट, सुनीता  रावत , श्रुतिका मित्तल, साक्षी शंकर,मो० आसिफ़ , मुसर्रत जहां, मेघना रावत, आराधना चतुर्वेदी, भीष्म कुमार , विवेक ठाकुर, निशित क्षेत्री,राजीव रोहिला, रचित कुमार प्रोफेसर संदीप तिवारी, रजत थलवाल, होम दत्त शर्मा, अरविंद सिंह राणा, शशांक पैन्यूली आदि अनेक अधिवक्ता  तथा ब्लड बैंक टीम में  स्टाफ  ऋतु  कैंथोला,  तकनीशियन राजन तथा ज्योति क्षेत्री उपस्थित थे।*

Tags: Blood donation newsdaily blood donation newslatest blood donation newsupdated blood donation news
Previous Post

कड़ा फैसला : 3 जजों को जबरन सेवानिवृत्त किया…….

Next Post

सम्मान :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया राष्ट्रीय ऋषि,……

Next Post
सम्मान :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया राष्ट्रीय ऋषि,……

सम्मान :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया राष्ट्रीय ऋषि,......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : नरेंद्र नगर के पास भीषण बस हादसा, पांच की मौत 23 घायल

ब्रेकिंग : नरेंद्र नगर के पास भीषण बस हादसा, पांच की मौत 23 घायल

8 months ago
दुस्साहस : उत्तराखंड में यहां साइबर ठगों ने डीएम का व्हाट्सएप किया हैक

दुस्साहस : उत्तराखंड में यहां साइबर ठगों ने डीएम का व्हाट्सएप किया हैक

2 years ago
दहशत : वन विभाग की रेंज के पास देखा गया भालू, ग्रामीणों में डर का माहौल

दहशत : वन विभाग की रेंज के पास देखा गया भालू, ग्रामीणों में डर का माहौल

7 months ago
पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने इन जिलों में जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष की सूची

पंचायत चुनाव : जिला पंचायत अध्यक्ष पद और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए आज होगा नामांकन

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं
  • देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक
  • मनमानी : नियम दरकिनार कर क्लर्क-सफाई निरीक्षकों को बना दिया ईओ, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी तैनाती जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

कारनामा : पास से फेल कर दी छात्रा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने आरटीआई के दौरान ही नष्ट कर दी उत्तर पुस्तिकाएं

July 23, 2026
देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

देहरादून : LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, एसएसपी कार्यालय में मचा शोक

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.