Monday, March 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खुलासा

बड़ी खबर: अतिरिक्त उप कलेक्टर के घर छापे में मिले दो करोड़ रुपए नकद

June 24, 2023
in खुलासा
0
बड़ी खबर: अतिरिक्त उप कलेक्टर के घर छापे में मिले दो करोड़ रुपए नकद
Share on FacebookShare on Whatsapp

ओडिशा विजिलेंस ने सूचना मिलने पर कल (23-6-2023) शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक सरकारी अधिकारी के घर छापा मारा तू उनके होश उड़ गए।छापेमारी के दौरान अधिकारी के परिवार के सदस्यों ने गत्ते के बक्सों में 2 करोड़ रुपये की नकदी से भरे  डिब्बों को पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। यह अलग बात है कि गलत तरीके से कमाए गए पैसे को बचाने की उनकी कोशिश सफल नहीं हुई।विजिलेंस अधिकारियों की सतर्कता ने यह सब घटनाक्रम देखा और तुरंत सारी नकदी जब्त कर ली।

    ओडिशा विजिलेंस को शुक्रवार को अतिरिक्त उप-कलेक्टर की संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी का पता चला। विजिलेंस (एसपी) एम. राधाकृष्ण ने कहा क‍ि विजिलेंस की टीमें नबरंगपुर के अतिरिक्त उप-कलेक्टर प्रशांत कुमार राउत के नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा क‍ि अब तक विजिलेंस अधिकारियों ने राउत के भुवनेश्वर वाले घर से 2.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि उनके नौरंगपुर घर से 77 लाख रुपये मिले हैं।विजिलेंस एसपी ने बताया क‍ि हमारी पहली टीम ने भुवनेश्वर में अधिकारी के घर को घेर लिया, जबकि दूसरी टीम ने नबरंगपुर में उसके घर पर छापा मारा। अदालत के आदेश की जानकारी मिलने के बावजूद भुवनेश्वर में उनके परिवार के सदस्यों ने दरवाजा नहीं खोला। दरअसल वो सब गलत कमाई को छिपाने की कोशिश करने में लग गए। इस दौरान हमारी टीम ने उन्हें अपने पड़ोसी की छत पर कुछ कार्टन बक्से फेंकते देखा तो हमको शक हुआ कि कुछ गडबड है।पड़ोसी की छत पर पहुंचने पर बक्सों में हमें नकदी मिली जो  ₹500 की गड्डियों में 2.03 करोड़ रुपये थे।

Related posts

शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

शर्मनाक : फिर शर्मशार हुई ‘मित्र पुलिस’, कांस्टेबल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

January 19, 2026
दुस्साहस : पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

दुस्साहस : पुलिसकर्मी समेत दो घरों से नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

January 15, 2026

 

एसपी ने बताया क‍ि नकदी छ‍िपाने के बाद ही राउत के परिवार के सदस्यों ने गेट खोला और विजिलेंस अधिकारियों को तलाशी अभियान चलाने की इजाजत दी। अधिकारियों को कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक जमा की पासबुक भी मिलीं। नबरंगपुर में तलाशी अभियान के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने करीब 89 लाख रुपये नकद जब्त किये। बाद में शाम को राउत के भुवनेश्वर स्थित घर से बुक सेल्फ के पीछे छिपाए गए 10.37 लाख रुपये की नकदी और मिली। दोनों घरों से कुल मिलाकर करीब 3.02 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

 

अधिकारियों को संदेह है कि राउत ने सरकारी धन का दुरुपयोग करके और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके अनुचित लाभ उठाकर बड़ी रकम जमा की। राउत की आय से अधिक संपत्ति का पता लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी था। दिलचस्प बात यह है कि जुलाई 1996 में सरकारी सेवा में शामिल हुए राउत को विजिलेंस विंग ने 6 नवंबर, 2018 को सुंदरगढ़ जिले के बिसरा में ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय विजिलेंस सेल को आय से अधिक संपत्ति नहीं मिली थी। एसपी ने कहा क‍ि आगे तलाशी अभियान जारी है और पूरा ब्‍योरा बाद में साझा किया जाएगा। छापेमारी भुवनेश्वर के कानन विहार स्थित उनके दो मंजिला घर, नबरंगपुर में उनका निवास और कार्यालय और भद्रक में उनके पैतृक घर पर एक साथ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि टीमें उनके रिश्तेदारों के घर और पांच अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।

 

Tags: daily Hindi samacharexclusive Hindi samacharHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

धोखाधड़ी :एल आई सी के नाम पर करोड़ों करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

Next Post

शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को गुलामों की तरह जूते की नोक से पीटकर पूछताछ करती मित्र पुलिस

Next Post
शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को गुलामों की तरह जूते की नोक से पीटकर पूछताछ करती मित्र पुलिस

शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को गुलामों की तरह जूते की नोक से पीटकर पूछताछ करती मित्र पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

शर्मनाक : चलती कार में युवती के साथ किया दुष्कर्म, सड़क पर घूमता रहा वाहन

2 months ago
गुड न्यूज: दर्शनार्थ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट,  हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

गुड न्यूज: दर्शनार्थ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

3 years ago
कार्यवाही :  भ्रष्टाचार की खुली फाइल 11आईएफएस और 9 रेंजर‌ आए जांच के घेरे में

कार्यवाही : भ्रष्टाचार की खुली फाइल 11आईएफएस और 9 रेंजर‌ आए जांच के घेरे में

3 years ago
उत्तराखंड : देहरादून के 70 लोको रेलवे पायलट आज से भूख हड़ताल पर

उत्तराखंड : देहरादून के 70 लोको रेलवे पायलट आज से भूख हड़ताल पर

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : प्रदेश भर में भारी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी
  • फिर फंसी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी, 9वां मुकदमा दर्ज
  • गजब : पुलिस ने किया शिक्षा विभाग की नकली किताबों का भंडाफोड़

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

मौसम अपडेट : प्रदेश भर में भारी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी

March 16, 2026
फिर फंसी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी, 9वां मुकदमा दर्ज

फिर फंसी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी, 9वां मुकदमा दर्ज

March 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.