Sunday, September 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

गुड न्यूज : बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर में बनेगा भव्य संग्रहालय

September 27, 2026
in Uncategorized
0
गुड न्यूज : बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर में बनेगा भव्य संग्रहालय
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जन्मस्थली की माटी को नमन कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों ने भी दी सहमति

Related posts

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट ; प्रदेश में 32 घंटे बाद भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा स्थगित

September 27, 2026
बड़ी खबर : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के मामले से अब 17वे न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

बड़ी खबर : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के मामले से अब 17वे न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

September 27, 2026

पौड़ी/लैंसडाउन। 1962 के भारत-चीन युद्ध के अमर बलिदानी और महावीर चक्र से सम्मानित बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक गांव बाडियूँ में अब उनकी वीरगाथा को संजोने की तैयारी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बाबा जसवंत सिंह रावत की जन्मस्थली पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीर्ण-शीर्ण पैतृक आवास का पुनरुद्धार कर उसे भव्य संग्रहालय एवं प्रेरणास्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

सांसद बलूनी ने जन्मस्थली की माटी को नमन करते हुए कहा कि बाडियूँ गांव केवल एक गांव नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का तीर्थ है। बाबा जसवंत सिंह रावत की वीरता और बलिदान से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित कर इस स्थान को ऐसा स्मारक बनाया जाएगा, जहां देश-विदेश से आने वाले लोग उनके अदम्य साहस और शौर्यगाथा से रूबरू हो सकें।

परिजनों ने दी सहमति :
सांसद ने संग्रहालय निर्माण को लेकर बाबा जसवंत सिंह रावत के परिजनों से भी चर्चा की। परिजनों ने पैतृक आवास में संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सांसद के प्रयास की सराहना की। प्रस्तावित संग्रहालय में बाबा जसवंत सिंह के जीवन, सैन्य सेवा, 1962 के युद्ध में उनके पराक्रम और बलिदान से जुड़ी स्मृतियों को संजोने की योजना है।

21 वर्ष की उम्र में दिखाया था अदम्य साहस :
बाबा जसवंत सिंह रावत 19 अगस्त 1960 को 19 वर्ष की उम्र में 4 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में अरुणाचल प्रदेश के नूरानांग क्षेत्र में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। विषम परिस्थितियों में उन्होंने मोर्चा संभालते हुए असाधारण वीरता दिखाई और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके शौर्य के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

गांव में रात्रि प्रवास, ग्रामीणों से किया संवाद :
अपने दो दिवसीय क्षेत्रीय एवं संगठनात्मक प्रवास के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने चौबट्टाखाल और लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। चौबट्टाखाल के गडरी गांव में उन्होंने रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के साथ भोजन किया और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़ी अपेक्षाएं सांसद के सामने रखीं। सांसद ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

Previous Post

क्राइम : लाखों के डेयरी विवाद में महिला ने की महिला के अपहरण की साजिश, युवती गिरफ्तार, 4 फरार

Next Post

बड़ी खबर  : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो पटवारी निलंबित, बाजपुर और गदरपुर में कार्रवाई

Next Post

बड़ी खबर  : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो पटवारी निलंबित, बाजपुर और गदरपुर में कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : ऋषिकेश में ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतरे

ब्रेकिंग : ऋषिकेश में ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतरे

4 months ago
दुखद : यहां सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

दुखद : यहां सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

2 years ago
दुस्साहस :युवकों के दो गुटों में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड हुई जमकर मारपीट

दुस्साहस :युवकों के दो गुटों में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड हुई जमकर मारपीट

3 years ago
मौसम अपडेट : आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद

मौसम अपडेट : आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट ; प्रदेश में 32 घंटे बाद भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा स्थगित
  • बड़ी खबर : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के मामले से अब 17वे न्यायाधीश ने खुद को किया अलग
  • बड़ी खबर  : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो पटवारी निलंबित, बाजपुर और गदरपुर में कार्रवाई

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट ; प्रदेश में 32 घंटे बाद भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा स्थगित

September 27, 2026
बड़ी खबर : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के मामले से अब 17वे न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

बड़ी खबर : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के मामले से अब 17वे न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

September 27, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.