Thursday, October 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

देहरादून : कार वर्कशॉप में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी, एक महिला सहित 6 पर मुकदमा दर्ज

July 4, 2026
in Uncategorized
0
देहरादून : कार वर्कशॉप में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी, एक महिला सहित 6 पर मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून के नेहरूकलोनी थाना क्षेत्र में स्थित एक कार वर्कशॉप में 6 लोगों द्वारा घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वर्कशॉप मैनेजर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

सिनेमा से सेना : जब वर्दी पहनकर कारगिल बॉर्डर पर पहुंच गए थे नाना पाटेकर, कैप्टन बनकर लड़ी थी लड़ाई 

सिनेमा से सेना : जब वर्दी पहनकर कारगिल बॉर्डर पर पहुंच गए थे नाना पाटेकर, कैप्टन बनकर लड़ी थी लड़ाई 

October 8, 2026
कलयुगी बेटा : मां के 20 लाख के गहने चुराकर भागा, राजस्थान से गिरफ्तार 

कलयुगी बेटा : मां के 20 लाख के गहने चुराकर भागा, राजस्थान से गिरफ्तार 

October 8, 2026

थाना नेहरूकलोनी में दर्ज FIR के अनुसार, ऑटो हेवन कार वर्कशॉप, अजबपुर के मैनेजर नीरज शर्मा ने बताया कि 29.06.2026 को सुबह करीब 09:30 बजे वह पूजा कर रहे थे। इसी दौरान सरिता चंदेल अपने दो भतीजों जिनमें एक का नाम कार्तिक चंदेल है, और 3 अन्य लोगों के साथ वर्कशॉप में जबरन घुस आईं।

आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर मैनेजर के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया। सरिता चंदेल ने बाहर से गुंडे बुलवाकर हंगामा किया और फोन करके और लोगों को बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर वर्कशॉप में तोड़फोड़ शुरू कर दी और सामान को नुकसान पहुंचाया।

FIR में कहा गया है कि आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकाया, ग्राहकों को भगाया और वर्कशॉप का गेट बाहर से बंद करके सभी को बंधक बना लिया। इस दौरान गल्ले से पैसे भी छीन लिए गए। मैनेजर का आरोप है कि आरोपी कह रहे थे “इसे तब तक मारो जब तक जान न निकल जाए”।

घटना की सूचना मिलते ही मैनेजर के कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बंधनमुक्त कराकर मेडिकल कराया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सरदार हरपाल सिंह पुत्र गुरूनाम सिंह 5-6 महीने पहले वर्कशॉप में कार वॉशिंग का काम करने आया था। उसने धोखे से एक फर्जी किरायानामा भी बनवाया था, जिसकी मूल प्रति सरिता चंदेल और हरपाल सिंह के पास है। इसका दुरुपयोग होने का डर जताते हुए दस्तावेज बरामद करने की मांग भी की गई है।

तहरीर के आधार पर थाना नेहरूकलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। FIR की जांच उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

Previous Post

रुद्रप्रयाग: मंदाकिनी में अचानक से जलस्तर बढ़ने से जेसीबी फंसी, बड़ा हादसा होने से टला

Next Post

उत्तराखंड: VPDO के वार्षिक तबादलों को लेकर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए मनमानी के आरोप

Next Post
उत्तराखंड: VPDO के वार्षिक तबादलों को लेकर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए मनमानी के आरोप

उत्तराखंड: VPDO के वार्षिक तबादलों को लेकर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए मनमानी के आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: अतिरिक्त उप कलेक्टर के घर छापे में मिले दो करोड़ रुपए नकद

बड़ी खबर: अतिरिक्त उप कलेक्टर के घर छापे में मिले दो करोड़ रुपए नकद

3 years ago
बड़ी खबर: एसआईटी ने शुरू की पूर्व डीजीपी बी एस सिद्धू के खिलाफ जांच

बड़ी खबर: एसआईटी ने शुरू की पूर्व डीजीपी बी एस सिद्धू के खिलाफ जांच

3 years ago
ब्रेकिंग : …तो इस बार आरक्षित सीट होगी रूद्रप्रयाग विधानसभा!

ब्रेकिंग : …तो इस बार आरक्षित सीट होगी रूद्रप्रयाग विधानसभा!

6 months ago
कार्यवाही :  निलंबित अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ीं,  जारी हुआ……

कार्यवाही : निलंबित अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ीं, जारी हुआ……

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सिनेमा से सेना : जब वर्दी पहनकर कारगिल बॉर्डर पर पहुंच गए थे नाना पाटेकर, कैप्टन बनकर लड़ी थी लड़ाई 
  • कलयुगी बेटा : मां के 20 लाख के गहने चुराकर भागा, राजस्थान से गिरफ्तार 
  • बड़ी खबर : ई-रवन्ना की वैधता खत्म होने पर अब नहीं कटेगा चालान, खनन निदेशालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सिनेमा से सेना : जब वर्दी पहनकर कारगिल बॉर्डर पर पहुंच गए थे नाना पाटेकर, कैप्टन बनकर लड़ी थी लड़ाई 

सिनेमा से सेना : जब वर्दी पहनकर कारगिल बॉर्डर पर पहुंच गए थे नाना पाटेकर, कैप्टन बनकर लड़ी थी लड़ाई 

October 8, 2026
कलयुगी बेटा : मां के 20 लाख के गहने चुराकर भागा, राजस्थान से गिरफ्तार 

कलयुगी बेटा : मां के 20 लाख के गहने चुराकर भागा, राजस्थान से गिरफ्तार 

October 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.