Monday, July 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

शर्मशार वाकया: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर…….

September 3, 2023
in Uncategorized
0
शर्मशार वाकया: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर…….
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के घिनौने मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैमरे में कैद हुई इस घटना की राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि वो भीलवाड़ा से प्रतापगढ़ के धरियावाद जाकर पीड़ित महिला और उसके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

 

Related posts

गुड न्यूज : उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रामनगर में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

गुड न्यूज : उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रामनगर में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

July 13, 2026
नई टिहरी: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण पर FIR

नई टिहरी: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण पर FIR

July 12, 2026

प्रतापगढ़ जिले के  SP अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही 4 अन्य को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले,DGP उमेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी में छेड़छाड़, महिला की पिटाई और अन्य संबंधित धाराओं के तहत 10 लोगों को नामित किया गया है, जिनमें से मुख्य आरोपी सहित आठ को हिरासत में लिया गया है। DGP मिश्रा ने बताया था कि पीड़िता ने अपने पति कान्हा गमेती के अलावा सूरज, बेनिया, नेतिया, नाथू और महेंद्र के खिलाफ जबरन मोटरसाइकिल पर ले जाने और गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला दर्ज कराया है।

 

इलाके में किया गया अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

 

 पुलिस ने बताया कि “मुख्य आरोपी कान्हा, नेतिया, बेनिया, पिंटू और एक नाबालिग के अलावा अपराध के प्रत्यक्षदर्शी पुनिया, खेतिया और मोतीलाल को हिरासत में लिया गया है।” पुलिस ने आगे बताया कि भागने की कोशिश में कान्हा, नेतिया और बेनिया घायल हो गए जिनको  इलाज के लिए प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।

 धरियावाद के थाना प्रभारी पेशावर खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी।

 

महिला दूसरे पुरूष के साथ रह रही थी 

 

पुलिस ने बताया कि महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए, जहां बृहस्पतिवार को यह घटना घटी। उसने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे दूसरे आदमी के साथ रहने के चलते नाराज थे। पुलिस के द्वारा बताया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं और प्रतापगढ़ के SP  अमित कुमार गांव में डेरा डाले हुए हैं। 

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर DGP उमेश मिश्रा ने  ADG (crime) दिनेश एमएन को शुक्रवार रात प्रतापगढ़‌ भेजकर इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

प्रतापगढ़ जिले में पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है।‌

 

सीएम अशोक गहलोत ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

 

सीएम अशोक गहलोत ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि घटना ने राजस्थान को शर्मसार किया है 

 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर लोगों के सामने घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। परंतु प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने लोगों से उक्त वीडियो साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार किया है।

Tags: Crime news in Hindidaily crime news in Hindiexclusive news in Hindilatest crime news in Hindiupdated crime news in Hindi
Previous Post

तोहफा : 4% बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा……..

Next Post

पहल : गले में हार डालकर किया पकड़े गए चोर का सम्मान

Next Post
पहल : गले में हार डालकर किया पकड़े गए चोर का सम्मान

पहल : गले में हार डालकर किया पकड़े गए चोर का सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : अधिवक्ता की शिकायत पर पाक पत्रकार को देश निकाला, पढिए पूरी खबर…….

बड़ी खबर : अधिवक्ता की शिकायत पर पाक पत्रकार को देश निकाला, पढिए पूरी खबर…….

3 years ago
हादसा : हाई टेंशन लाइन की रिपेयरिंग कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत

हादसा : हाई टेंशन लाइन की रिपेयरिंग कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत

1 year ago
रुद्रप्रयाग : मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत छह घायल

रुद्रप्रयाग : मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत छह घायल

8 months ago
खतरनाक प्रेम प्रसंग : महिला मित्र के साथ आया प्रेमी की संदिग्ध मौत

खतरनाक प्रेम प्रसंग : महिला मित्र के साथ आया प्रेमी की संदिग्ध मौत

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज : उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रामनगर में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
  • नई टिहरी: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण पर FIR
  • शिक्षा विभाग : फर्जी डिग्री वाले इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के आदेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज : उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रामनगर में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

गुड न्यूज : उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रामनगर में वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

July 13, 2026
नई टिहरी: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण पर FIR

नई टिहरी: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण पर FIR

July 12, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.